सीहोर जिले में कड़ाके की ठंड से लोगों को आज थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते दिन के 3.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 5 डिग्री ज्यादा है। मौसम में यह बदलाव आसमान में बादलों की मात्रा बढ़ने के कारण हुआ
.
पिछले पांच दिनों से जिला घने कोहरे की चपेट में था, लेकिन आज कोहरा नहीं छाया। इससे सुबह के समय लोगों को कुछ राहत मिली, हालांकि सर्द हवाएं अभी भी चल रही हैं।
इस सीजन तीन बार 4 डिग्री से नीचे रहा तापमान 17 दिसंबर को 3.9 डिग्री और 28 दिसंबर को 3.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद 7 जनवरी को भी 3.9 डिग्री तापमान रहा था।
सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार
तापमान बढ़ने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी हुई है। सुबह के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवाओं की दिशा में बदलाव और हल्के बादल छाए रहने से फिलहाल ठंड में कमी आई है। लेकिन जैसे ही आसमान साफ होगा, एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।