आपको भी आते हैं डरावने और भूत-प्रेत के सपने, जबरदस्त उपाय है ये ‘फल’

आपको भी आते हैं डरावने और भूत-प्रेत के सपने, जबरदस्त उपाय है ये ‘फल’


Last Updated:

Shivpuri News: सिर्फ एक विशेष फल को बिस्तर के नीचे रखने से डरावने सपनों से छुटकारा मिल सकता है और नींद भी अच्छी आती है. खासतौर पर यह उपाय ग्रामीण इलाकों में काफी समय से प्रचलित है.

शिवपुरी. अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों को रात के समय डरावने या भयानक सपने आते हैं. ये सपने इतने डरावने होते हैं कि अचानक नींद खुल जाती है और फिर दोबारा सो पाना मुश्किल हो जाता है. कुछ लोगों को तो ऐसा महसूस होता है, जैसे कोई उन्हें सपने में डराने आ रहा हो या कोई नकारात्मक शक्ति उनके आसपास मौजूद हो. इस तरह की स्थिति न सिर्फ नींद खराब करती है बल्कि मानसिक तनाव और बेचैनी भी बढ़ा देती है. अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार हो रहा है और आप रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी हो सकती है. खासकर उन लोगों के लिए जो मानते हैं कि सपनों का सीधा असर हमारी मानसिक और शारीरिक स्थिति पर पड़ता है.

लोक मान्यताओं के अनुसार, जब इंसान गहरी नींद में होता है, तब उसका मन और शरीर ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं. ऐसे में नकारात्मक ऊर्जा या डरावने सपनों का प्रभाव जल्दी पड़ सकता है. कई लोगों का कहना है कि जैसे ही नींद आती है, उन्हें भूत-प्रेत, अजीब आकृतियां या डरावने दृश्य दिखाई देने लगते हैं, जिससे घबराहट और बेचैनी बढ़ जाती है और नींद टूट जाती है.

एक आसान घरेलू उपाय
ऐसी स्थिति में लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं. कोई पूजा-पाठ करता है, तो कोई दवाइयों का सहारा लेता है लेकिन लोक परंपराओं में एक बेहद आसान घरेलू उपाय बताया गया है, जिसके लिए न तो ज्यादा खर्च की जरूरत होती है और न ही किसी विशेष सामग्री की. कहा जाता है कि सिर्फ एक खास फल को बिस्तर के नीचे रखने से डरावने सपनों से राहत मिल सकती है और नींद भी गहरी आती है. यह उपाय खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में काफी समय से प्रचलित है.

अमल दास पेड़ का फल
ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित मान्यता के अनुसार, अमल दास (किरबाया) पेड़ का फल अगर सोते समय बिस्तर के नीचे रख दिया जाए, तो व्यक्ति को डरावने और भयानक सपनों से निजात मिलती है. स्थानीय लोगों का विश्वास है कि यह फल नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने में मदद करता है, जिससे नींद शांत और गहरी आती है. लोगों का यह भी मानना है कि अमल दास पेड़ का फल सिर्फ बुरे सपनों से ही नहीं बल्कि घर की सुरक्षा में भी मदद करता है. माना जाता है कि इसे रखने से घर में सांप, बिच्छू या अन्य जहरीले जीव नहीं आते. इसी वजह से आज भी कई गांवों में लोग इस फल को अपने बिस्तर के नीचे या कमरे में सुरक्षित स्थान पर रखते हैं. कई लोग इन परंपराओं पर भरोसा करते हैं. उनका कहना है कि जब से उन्होंने इस उपाय को अपनाया है, तब से न तो डरावने सपने आते हैं और न ही रात में बार-बार नींद टूटती है. इससे उनकी नींद पूरी होती है और सुबह वे खुद को तरोताजा महसूस करते हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

आपको भी आते हैं डरावने और भूत-प्रेत के सपने, जबरदस्त उपाय है ये ‘फल’

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link