इंदौर में डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा कटा: नर्सिंग ऑफिसर की लापरवाही से कैंची चलाने की घटना; सस्पेंड, तीन का वेतन रोका – Indore News

इंदौर में डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा कटा:  नर्सिंग ऑफिसर की लापरवाही से कैंची चलाने की घटना; सस्पेंड, तीन का वेतन रोका – Indore News


एमजीएम मेडिकल कॉलेज के न्यू चेस्ट वार्ड में एडमिट डेढ़ माह के मासूम का इंट्राकेथ बदलने के दौरान नर्सिंग ऑफिसर ने तेज और लापरवाही से कैंची चलाई। इस दौरान मासूम का अंगूठा आ गया और अलग होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख नर्सिंग ऑफिसर को चक्कर आ गए। वहां मौजूद

.

घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है। यहां 24 दिसंबर को बेटमा के बजरंगपुरा गांव की निवासी अंजुबाई के डेढ़ माह के बच्चे को निमोनिया के चलते एडमिट किया था। इस दौरान इंट्राकेथ बदलने के दौरान नर्सिंग ऑफिसर ने कैंची चलाई तो उसके बीच मासूम का अंगूठा अंगूठा आ गया और कटकर जमीन पर गिर गया।

मामले को दबाने के लिए मासूम को तुरंत सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां सर्जरी कर अंगूठा जोड़ा गया। इसके बाद मामले को दबाने के लिए परिजन को विश्वास दिलाया गया कि आप जरा भी न घबराएं। बच्चे का अंगूठा जोड़ दिया गया है।

मां ने बताया था कि हाथ में रात से सूजन होने पर नर्सिंग ऑफिसर को बुलाया था। इंट्राकेथ लगाने के दौरान टैप को काटते समय कैंची से अंगूठा कट गया। परिजन को स्टाफ यही कहते रहे कि नर्सिंग ऑफिसर की तबीयत ठीक नहीं थी। उसे चक्कर आ रहे थे। उधर, इसके बाद वहां मौजूद हर स्टाफ को कहा गया कि मामले की भनक न लगे, लेकिन आखिरकार मामला उजागर हो ही गया।

मामले में डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने गुरुवार को नर्सिंग ऑफिसर आरती श्रोत्रिय को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही तीन नर्सिंग इंचार्ज के एक- एक माह का वेतन रोका है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई भी की जाएगी।

मामले में डॉ. अशोक यादव (सुपरिटेंडेंट MYH) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है। इसमें डॉ. निर्भय मेहता (इंचार्ज न्यू चेस्ट वार्ड), डॉ. रोहित बडेरिया (डिप्टी सुपरिटेंडेंट) और नर्सिंग सुपरिटेंडेंट दयावती दयाल को शामिल किया गया है। कमेटी ने गुरुवार को नर्सिंग ऑफिसर के बयान भी ले लिए है। जल्दी ही जांच रिपोर्ट पेश की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…

इंदौर में अब तक 2बच्चों की मौत…चूहे ने कुतरा था

इंदौर के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल (MYH) के एनआईसीयू (Neonatal Intensive Care Unit) में भर्ती एक और नवजात की बुधवार को मौत हो गई। चूहों ने सोमवार को उसके हाथ-पैर कुतरे थे। इससे पहले मंगलवार को भी एक नवजात बच्ची ने दम तोड़ दिया था। पूरी खबर पढ़ें



Source link