Bhind Former MLA Brithday: भिंड में पूर्व विधायक संजीव सिंह उर्फ संजू का बर्थडे देखने लायक रहा. पूरे शहर में इस अनोखे जन्मदिन की चर्चा रही. समर्थकों ने पूर्व विधायक को क्रेन की मदद से गुलाब के फूलों की विशाल माला पहनाई. ये माला करीब दो क्विंटल गुलाब से तैयार की गई थी. माला 20 फीट से अधिक लंबी थी. असे उत्तर प्रदेश के कारीगरों ने लगभग 8 घंटे में तैयार किया था. जन्मदिन के मौके पर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी भी की. पूरे शहर को बड़े-बड़े होर्डिंग्स से सजाया गया. बता दें कि संजीव सिंह ने वर्ष 2018 में भिंड विधानसभा क्षेत्र से ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज की थी. देखिए भिंड संवाददाता रविरमण त्रिपाठी की रिपोर्ट…