तूफानी शतक ठोकने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ लिया माथा, मैच रेफरी भी रह गया दंग, रिएक्शन वायरल

तूफानी शतक ठोकने वाले वैभव सूर्यवंशी ने पकड़ लिया माथा, मैच रेफरी भी रह गया दंग, रिएक्शन वायरल


अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 15 जनवरी से होने जा रहा है. इससे पहले टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज में खुद का आंकलन कर रही है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी प्रचंड फॉर्म में दिखे जिन्होंने बतौर कप्तान 7 जनवरी को ताबड़तोड़ शतक ठोका. लेकिन उनका एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने माथा पकड़ लिया. 127 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर वैभव मैन ऑफ द मैच रहे. लेकिन टॉस के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया कि मैच रेफरी भी हैरान रह गया.

टॉस हारते ही निराश हुए वैभव

कप्तान वैभव सूर्यवंशी को साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ टॉस जीतने की उम्मीद थी, लेकिन वह हार गए. टॉस हारने के बाद, सूर्यवंशी कैमरे पर परेशान दिखे और उन्होंने अपने हाथों से अपना चेहरा ढक लिया. इस रिएक्शन ने मैच रेफरी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. वहीं, जब टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो सूर्यवंशी भूखे शेर की तरह गेंदबाजों पर टूटे और ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग की है. अंडर-19  वर्ल्ड कप के लिए वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


टीम ने बनाए 393 रन

वैभव की 74 गेंदों में शानदार 127 रन बनाए, जिसमें क्लीन हिटिंग और निडर स्ट्रोक प्ले शामिल था. भारत ने अपने 50 ओवरों में 7 विकेट पर 393 रनों का विशाल स्कोर बनाया. वैभव के साथ मिलकर एरॉन जॉर्ज भी एक्शन में दिखे. उन्होंने 106 गेंदों में 118 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों ने मिलकर 227 रनों की बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप की, जिससे मेहमान टीम से मैच पूरी तरह से छीन लिया.

ये भी पढे़ं.. ICC के फैसले पर बांग्लादेश ‘जिद्दी’ बांग्लादेश के नखरे, वैभव का बवंडर, टॉप-5 खबरें

233 रन से जीत

दक्षिण अफ्रीका को अपनी चेज़ की शुरुआत से ही संघर्ष करना पड़ा. किशन सिंह ने शुरुआती नुकसान पहुंचाया, और चार ओवरों के अंदर ही उन्हें 15 रन पर 3 विकेट पर पहुंचा दिया. उन्होंने जोरिच वैन शाल्कविक, अदनान लागडियन और लेथाबो फाहलामोहलाका को जल्दी-जल्दी आउट किया. हालांकि डेनियल बोसमैन और जेसन रोल्स ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. आखिरकार वे 35 ओवरों में 160 रन पर ऑल आउट हो गए.



Source link