बड़वानी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निवाली में एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी देना था।
.
यातायात नियमों की जानकारी दी
कार्यक्रम में बड़वानी एसपी जगदीश डावर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, तेज गति से वाहन न चलाना और नियमों का पालन करना दुर्घटनाओं को कम कर सकता है।
साइबर अपराध से बचाव पर भी समझाया
कार्यक्रम में आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें सोशल मीडिया पर बेवजह फोटो और निजी जानकारी साझा न करने, अनजान लिंक न खोलने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई।

ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और नजदीकी थाने में जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में एसडीओपी राजपुर महेश सुनैया, यातायात थाना प्रभारी विनोद बघेल, थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी, मांडन स्कूल की प्राचार्य शालिनी गुप्ता, विद्यालय स्टाफ और पुलिस टीम के सदस्य मौजूद रहे।