भाजपा विधायक ने सिंधिया के बेटे के पैर पड़े: सीएम अपने सीनियर मंत्री का विभाग भूले; कांग्रेस नेता बोले- तो क्या गोली मार दोगे – Madhya Pradesh News

भाजपा विधायक ने सिंधिया के बेटे के पैर पड़े:  सीएम अपने सीनियर मंत्री का विभाग भूले; कांग्रेस नेता बोले- तो क्या गोली मार दोगे – Madhya Pradesh News


मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा।

.

सीएम ने पंचायत मंत्री को कृषि मंत्री कह दिया सीएम डॉ. मोहन यादव अपने मंत्री प्रहलाद पटेल का विभाग ही भूल गए। मुख्यमंत्री ने उन्हें पहले प्रभारी मंत्री, फिर कृषि मंत्री कहा। जबकि प्रहलाद पटेल के पास पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग है।

मुख्यमंत्री यादव भोपाल में विकसित भारत जी-राम-जी योजना पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके पास पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल भी बैठे थे। एक पत्रकार के सवाल पर उन्होंने कुछ बोला था। इस सीएम ने कहा कि माननीय प्रभारी मंत्री, माननीय कृषि मंत्री जी ने इस पर अच्छा जवाब दिया है।

हालांकि ये स्लिप ऑफ टंग था। लेकिन कहने वाले कह रहे हैं कि ये मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ही क्यों होता है। दरअसल, कुछ दिन पहले खजुराहो में भी एक कार्यक्रम के मंच से सीएम मंत्री प्रहलाद पटेल का पूरा नाम लेना भूल गए थे।

उन्होंने प्रहलाद पटेल को प्रहलाद सिंह लोधी कहकर पुकारा था। ये सुनकर प्रहलाद पटेल ने हैरानी जताई, फिर हंसने लगे थे। सीएम भी हंसे और कहा माफ करना।

सीएम की जुबान फिसली, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल को कृषि मंत्री कह दिया।

विधायक ने सिंधिया के बेटे से लिया आशीर्वाद शिवपुरी के 73 साल के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन ने अपने जन्मदिन पर 30 साल के महान आर्यमान सिंधिया के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो सामने आया है। जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दरअसल, 5 जनवरी को विधायक का जन्मदिन था। इस दौरान एक खेल आयोजन के मंच पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमान सिंधिया के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। मंच पर केक काटा। महान आर्यमान ने उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया। उसके बाद विधायक ने उनके छूए।

अब लोग कह रहे हैं कि विधायक करीब 30-35 साल से राजनीति में हैं और 30 साल उम्र वाले अपने नेता के बेटे के पैर पड़ रहे हैं। किसी को सम्मान देना अच्छी बात है, लेकिन वो आपसे उम्र में बड़ा, श्रेष्ठ और योग्य होना चाहिए।

​​​​​​खरी बात ये है कि यही राजनीति है साहब, जो कराए सो कम है। पैर छू लिए तो क्या हो गया। आका की नजरों में नंबर तो बढ़ जाएंगे न।

भाजपा विधायक देवेंद्र जैन ने सिंधिया के बेटे महान आर्यमान के पैर छुए।

भाजपा विधायक देवेंद्र जैन ने सिंधिया के बेटे महान आर्यमान के पैर छुए।

अब कांग्रेस नेता पत्रकार पर भड़के, चुनौती दी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बाद अब कांग्रेस नेता और इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पत्रकार के सवाल पर भड़क गए। उन्होंने पत्रकार को सबके सामने राजनीति तक छोड़ने की चेतावनी दे डाली।

हुआ यूं कि इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों क लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। तभी एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि टेंडर रुके पड़े थे तो नेता प्रतिपक्ष ने क्या किया, विरोध क्यों नहीं किया।

सवाल उमंग सिंघार से था, लेकिन चिंटू चौकसे बोल पड़े। उन्होंने कहा- एक चीज साबित कर देना कि चिंटू चौकसे और मेयर का कोई लेना-देना है, मैं राजनीति छोड़ दूंगा, नहीं आप पत्रकारिता छोड़ देना। उन्होंने ये तक कह दिया कि मैं चिंटू चौकसे हूं। मेरे बारे में सोच-समझकर बोलना।

उमंग सिंघार और सज्जन वर्मा समझाते रहे, लेकिन चिंटू चौकसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। किसी ने कहा कि ये लोकतंत्र है, सवाल तो पूछे जाएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है तो किसी को गोली मार देंगे क्या?

अब विरोधी कह रहे हैं कि खुद पर आई तो कांग्रेस नेता को रोना आ गया।

उमंग सिंघार और सज्जन वर्मा समझाते रहे, लेकिन चिंटू चौकसे बोलते रहे।

उमंग सिंघार और सज्जन वर्मा समझाते रहे, लेकिन चिंटू चौकसे बोलते रहे।

दो बार बताया, फिर भी भूल गई कांग्रेस नेत्री कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से इंदिरा ज्योति यात्रा की शुरुआत की है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष किरण चौधरी इस यात्रा का नाम तक नहीं बोल सकी।

वो भी तब जब मंच पर बैठे लोगों ने उन्हें दो बार बताया। उन्होंने इंदिरा ज्योति यात्रा को इंदिरा ज्योति अभियान कह दिया। दो बार बताने के बाद भी सही नाम नहीं लेने पर मंच पर बैठे नेता भी हैरान रह गए।

इतना ही नहीं, मंच पर बैठे अतिथियों के नाम लेने के लिए भी उन्हें मुड़कर देखना पड़ा। मंच पर लोगों ने नाम लिए। तब जाकर उन्होंने माइक पर उनके नाम बोले।

खास बात ये है कि इंदिरा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की फोटो तक नहीं दिखी। कमलनाथ का फोटो था, उनके बेटे नकुलनाथ का फोटो था, लेकिन पटवारी का फोटो कहीं नहीं दिखा।

अब लोग कह रहे हैं कि ये छिंदवाड़ा है भैया। यहां तो कमलनाथ कांग्रेस चलती है।

कांग्रेस नेत्री इंदिरा ज्योति यात्रा का नाम तक सही से नहीं ले सकी।

कांग्रेस नेत्री इंदिरा ज्योति यात्रा का नाम तक सही से नहीं ले सकी।

इनपुट सहयोग – बृजेंद्र मिश्रा (भोपाल), देवेंद्र ठाकुर (छिंदवाड़ा)

ये भी पढ़ें – जीतू पटवारी ने मंच पर की शिवराज की नकल: महापौर के फोटो पर फेंका गोबर

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की नकल उतारी और उन पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। पिछले साल अक्टूबर में जीतू पटवारी बोरा उठाकर शिवराज के घर गए थे। इस पर उन्होंने कहा कि बोरा सोयाबीन का ही था। शिवराज जी झूठ बोले थे कि गेहूं लेकर आ गए। पूरी खबर पढ़ें



Source link