सिंधिया के बेटे का 71 साल के MLA ने छुए पैर, वायरल वीडियो पर विधायक ने दी सफाई

सिंधिया के बेटे का 71 साल के MLA ने छुए पैर, वायरल वीडियो पर विधायक ने दी सफाई


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

BJP Mla Touches Feet of Mahan Aaryaman Scindia: मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार जैन का ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमन सिंधिया के पैर छूते हुए वीडियो वायरल हो गया है. इस पर सियासी बहस छिड़ गई है. विधायक ने इसे सम्मान और व्यक्तिगत भावना बताया और कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

ख़बरें फटाफट

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार जैन द्वारा महान आर्यमन सिंधिया के पैर छूने का वीडियो वायरल. (फोटो X)

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक 11 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार जैन, जो उम्र में 71 वर्ष के हैं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 31 वर्षीय बेटे महान आर्यमन सिंधिया के पैर छूते नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस छिड़ गई है.

जिस उम्र में आमतौर पर वरिष्ठ नेता सम्मान लेते नजर आते हैं, उसी उम्र में एक विधायक का अपने से 42 साल छोटे नेता के पैर छूना लोगों को चौंका रहा है. कोई इसे भारतीय संस्कृति में सम्मान का प्रतीक बता रहा है, तो कोई इसे राजनीति में बदलते सत्ता समीकरणों से जोड़कर देख रहा है.





Source link