हत्था में एक्सपायरी दवाएं मिलने पर दो दुकानें सील: तहसीलदार के पहुंचने पर कई दुकान संचालक भागे; SDM के निर्देश पर छापेमारी – Sidhi News

हत्था में एक्सपायरी दवाएं मिलने पर दो दुकानें सील:  तहसीलदार के पहुंचने पर कई दुकान संचालक भागे; SDM के निर्देश पर छापेमारी – Sidhi News


सीधी के ग्राम हत्था में प्रशासन की अचानक हुई जांच से मेडिकल स्टोर संचालकों में पर कार्रवाई हुई। तहसीलदार के गांव में पहुंचते ही कई दवा दुकानों के शटर गिर गए और कुछ संचालक मौके से भाग गए। इस संयुक्त छापामार कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर र

.

यह कार्रवाई रामपुर नैकिन तहसीलदार आशीष मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की। टीम में मेडिकल ऑफिसर डॉ. सज्जन सिंह, उप निरीक्षक एम.एल. रावत, फार्मासिस्ट राम प्रकाश तिवारी, अमरीश शर्मा और पटवारी सचेंद्र पांडे शामिल रहे।

मेडिकल स्टोर से जब्त की गई एक्सपायरी और प्रतिबंधित दवाएं।

मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलीं

जांच के दौरान राजा मेडिकल स्टोर में बड़ी मात्रा में अमानक और एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलीं। इसके अतिरिक्त, कई प्रतिबंधित दवाएं भी पाई गई, जिनका विक्रय नियमों के अनुसार पूरी तरह वर्जित है।

जांच में यह भी सामने आया कि छोटे बच्चों को बिना किसी डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयां दी जा रही थीं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। टीम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कड़ी समझाइश दी, जिसके बाद राजा मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

जांच में कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील किया गया।

जांच में कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील किया गया।

डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयां दी जा रही थीं, जिस पर कार्रवाई की गई।

डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयां दी जा रही थीं, जिस पर कार्रवाई की गई।

जांच के बाद 2 दुकानें सील किया गया

इसके अलावा, एक अन्य मेडिकल दुकान पर न तो दुकान का नाम लिखा था और न ही कोई वैध पंजीयन संबंधी जानकारी प्रदर्शित थी। वहां भी गंभीर अनियमितताएं पाई गई। नियमों के उल्लंघन के चलते इस दुकान को भी सील कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान दो-तीन अन्य मेडिकल स्टोरों के संचालक प्रशासनिक टीम को देखकर अपने-अपने शटर बंद कर फरार हो गए। टीम ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला।

एसडीएम शैलेश द्विवेदी के निर्देश पर कार्रवाई

तहसीलदार आशीष मिश्रा ने बताया कि लंबे समय से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री और बच्चों को बिना पर्ची दवा देने की शिकायतें मिल रही थीं। एसडीएम शैलेश द्विवेदी के निर्देश पर गठित टीम ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगे भी इसी तरह लगातार अभियान चलाया जाएगा और आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अवैध मेडिकल कारोबारियों में डर का माहौल देखा जा रहा है।



Source link