हरि सिंह अभिभाषक संघ ​के जिलाध्यक्ष बने – Morena News

हरि सिंह अभिभाषक संघ ​के जिलाध्यक्ष बने – Morena News



.

जिला अभिभाषक संघ मुरैना के वर्ष 2025 के चुनाव के नतीजे बुधवार देर शाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर हरिसिंह सिकरवार ने भारी मतों से जीत दर्ज करते हुए संघ की कमान संभाली। उन्हें कुल 490 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण डंडोतिया को 177 वोट प्राप्त हुए। तीसरे प्रत्याशी प्रदीप शर्मा को मात्र 5 वोट मिले। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन अधिवक्ताओं ने स्पष्ट बहुमत के साथ हरिसिंह सिकरवार पर भरोसा जताया।

चुनाव में अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर रामकुमार शर्मा, सचिव पद पर राजेश परमार, सह सचिव पद पर देवदत्त मिश्रा और कोषाध्यक्ष पद पर आकाश शर्मा निर्वाचित हुए। लाइब्रेरियन पद की जिम्मेदारी ब्रजेश कुशवाह को सौंपी गई है।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अजीत सिंह गुर्जर, अमन सिंह चौहान, दर्शन सिंह गोड़, गोपालकृष्ण दण्डौतिया, कृष्णशरण शर्मा, ओमप्रकाश गर्ग, राजप्रताप सिंह दण्डौतिया, ऋषभ पाठक, रोशनी छारी, शिवकुमार गर्ग और सुनील कुलश्रेष्ठ को चुना गया है। बुधवार सुबह मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसके बाद मतों की गिनती की गई। देर शाम परिणाम घोषित होते ही संघ परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिसिंह सिकरवार ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संघ के हित में मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।



Source link