Mahan Aryaman Viral Video: सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 31 वर्षीय बेटे महान आर्यमन सिंधिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 11 सेकंड के इस वीडियो ने मध्य प्रदेश की राजनीति में बहस छेड़ दी है. वीडियो में करीब 71 साल के शिवपुरी से भाजपा विधायक देवेंद्र कुमार जैन महान आर्यमन सिंधिया के पैर छूते नजर आ रहे हैं. अब विपक्ष संस्कारों की दुहाई दे रहा है. उसका कहना है कि जिस उम्र में आमतौर पर वरिष्ठ नेता सम्मान लेते नजर आते हैं, उसी उम्र में एक विधायक अपने से 42 साल छोटे नेता के पैर छू रहा है. देखें वायरल वीडियो…