Burhanpur famous Dahi Vada: बुरहानपुर का फेमस दही बड़ा, 72 साल पुरानी दुकान, आज भी कायम है पुराना स्वाद

Burhanpur famous Dahi Vada: बुरहानपुर का फेमस दही बड़ा, 72 साल पुरानी दुकान, आज भी कायम है पुराना स्वाद


Last Updated:

Burhanpur famous Dahi Vada: लोकल 18 की टीम ने शेख अबरार से बात की तो उन्होंने बताया कि यह दुकान 1953 से बुरहानपुर में चल रही है. हमारे यहां की जलेबी इतनी मशहूर है कि देश-विदेश तक जाती है. जलेबी के साथ-साथ हम दही बड़े भी बनाते है. जो घर पर तैयार मसालों और दही से बनाया जाता है. जिसे लोग खूब पसंद करते है. एक दही बड़ा हम ₹25 में बेचते है और इसका स्वाद आज भी वही है जो पहले दिन था.

Burhanpur famous Dahi Vada: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 72 साल पुरानी बुरहानपुर जलेबी के नाम से मशहूर दुकान पर सबसे प्रसिद्ध दही बड़ा मिलता है. यहां के दही बड़े का स्वाद बेहद लाजवाब होता है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. दूर-दूर से लोग इस दुकान पर दही बड़ा खाने के लिए आते हैं. दुकान के संचालक शेख़ अबरार ने बताया कि सबसे मशहूर बुरहानपुर जलेबी के नाम से यह दुकान चलती है, जहां जलेबी के साथ-साथ दही बड़ा भी बेहद प्रसिद्ध है. हम इसे घर के मसाले और दही से तैयार करते है. जो लोगों को बहुत पसंद आता है. एक दही बड़ा ₹25 में बेचा जाता है.

लोकल 18 की टीम ने शेख अबरार से बात की तो उन्होंने बताया कि यह दुकान 1953 से बुरहानपुर में चल रही है. हमारे यहां की जलेबी इतनी मशहूर है कि देश-विदेश तक जाती है. जलेबी के साथ-साथ हम दही बड़े भी बनाते है. जो घर पर तैयार मसालों और दही से बनाया जाता है. जिसे लोग खूब पसंद करते है. एक दही बड़ा हम ₹25 में बेचते है और इसका स्वाद आज भी वही है जो पहले दिन था.

दही बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल रातभर भिगोनी पड़ती है. 10 घंटे बाद दाल को पीसकर गोल-गोल वड़े बनाए जाते है और फिर इन पर मलाई का दही डाला जाता है. स्वाद के लिए इसमें शक्कर, नमक और मिर्च मसाले डाले जाते है जो इसे और भी लाजवाब बनाते है. दही बड़ा सॉफ्ट बनने पर लोग इसे सबसे ज्यादा पसंद करते है. इसे तलकर पानी में डाला जाता है और फिर दही और मसाले डालकर परोसा जाता है.

homemadhya-pradesh

बुरहानपुर का फेमस दही बड़ा, 72 साल पुरानी दुकान, आज भी कायम है पुराना स्वाद



Source link