IND U19 vs SA U19: 13 साल पुराना महारिकॉर्ड चकनाचूर, बतौर कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाया बड़ा कारनामा

IND U19 vs SA U19: 13 साल पुराना महारिकॉर्ड चकनाचूर, बतौर कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाया बड़ा कारनामा


Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में बतौर बल्लेबाज गर्दा उड़ाया था. अब नए साल यानी 2026 में उन्होंने बतौर कप्तान जलवा दिखा दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में उन्होंने भारत की टीम को लीड किया और 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया. बैक-टू-बैक तीनों मैच जीतकर वैभव ने 13 साल पुराना एक महारिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. अब वैभव अंडर-19 वनडे की द्विपक्षीय सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने उन्‍मुक्‍त चंद का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से मात दी थी.

साल 2012 में जब उन्‍मुक्‍त चंद ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम को 5-0 से मात दी थी, तब उनकी उम्र 17 साल थी, लेकिन अब वैभव ने सिर्फ 14 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका को 3-0 से क्लीन स्वीप करके चंद का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव को इसलिए कप्तानी मिली थी, क्योंकि रेगुलर कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा चोट से जूझ रहे हैं और इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे.

कप्तानी में पहली सीरीज 3-0 से जीती

कप्तान बनते ही वैभव अपनी पहली ही सीरीज में छा गए. 3 मैचों की वनडे सीरीज में न सिर्फ उनका बल्ला चला, बल्कि कप्तानी का जादू भी दुनिया ने देखा. पहला वनडे भारत ने DLS मैथड से 25 रन से अपने नाम किया था, फिर दूसरा मैच DLS मैथड के जरिए 8 विकेट से जीता. तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने 233 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की और साउथ अफ्रीका को उसी के घर में क्लीन स्वीप करके इतिहास रच डाला.

Add Zee News as a Preferred Source


तीसरे वनडे का लेखा-जोखा

अगर हम तीसरे वनडे की बात करें तो भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम 35 ओवर में 160 रन पर ढेर हो गई. उसे 233 रनों के बड़े अंतर से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. इस मुकाबले में कप्तान वैभव ने 9 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 74 गेंदों पर 127 रन की पारी खेली, जबकि उनके साथी ओपनर एरोन ने 16 चौकों की मदद से 106 गेंदों पर 118 रन ठोके. यह सीरीज अंडर-19 विश्व कप 2025 से पहले अहम थी, जहां टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों को पुख्ता किया है.



Source link