Shocking: क्रिकेट ग्राउंड पर बड़ा हादसा… मैच के दौरान गिरा रणजी खिलाड़ी, मौत से पसरा मातम

Shocking: क्रिकेट ग्राउंड पर बड़ा हादसा… मैच के दौरान गिरा रणजी खिलाड़ी, मौत से पसरा मातम


Mizoram Cricketer Death: क्रिकेट जगत में गुरुवार (8 जनवरी) को कुछ ऐसा हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया. एक पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी की क्रिकेट ग्राउंड पर गिरने से मौत हो गई. मैच के दौरान गिरने के कुछ घंटे बाद क्रिकेटर लालरेमरुआटा खियांगटे की जान चली गई. लालरेमरुआटा ने मिजोरम के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच खेले थे. गुरुवार को सिहमुई (मिजोरम) में एक सेकंड डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट में खेलते समय उन्हें स्ट्रोक आया और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

बल्लेबाजी के बाद गई खिलाड़ी की जान

लालरेमरुआटा गुरुवार सुबह सिहमुई के सुआका क्रिकेट ग्राउंड में एक आधिकारिक मैच के दौरान वीआरसीसी के लिए बतौर बल्लेबाज खेल रहे थे. मैच आईएलएमओवी क्रिकेट क्लब के खिलाफ हो रहा था. लालरेमरुआटा ने अपनी बल्लेबाजी समाप्त होने के बाद सीने में तेज दर्द की शिकायत की. चश्मदीदों के मुताबिक, कुछ देर बाद वह गिर पड़े, जिससे साथी खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक घबरा गए. वह जल्द ही बेहोश हो गए. उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं. माना जा रहा है कि मौत का कारण स्ट्रोक है. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत की आधिकारिक वजह का खुलासा नहीं किया है.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: शराब से दूरी… ऑस्ट्रेलिया ने क्यों नहीं उड़ाया शैंपेन? मुस्लिम क्रिकेटर से कनेक्शन

ऐसा रहा लालरेमरुआटा का करियर

लालरेमरुआटा ने 2018 और 2022 के बीच मिजोरम के लिए दो फर्स्ट-क्लास मैच और सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में सात मैच खेले थे. क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम ने एक बयान में कहा, ”उन्होंने रणजी ट्रॉफी में दो बार और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सात बार मिज़ोरम का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने स्थानीय स्तर पर कई क्लबों के लिए भी खेला था. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं. भगवान इस बड़े दुख की घड़ी में उन्हें हिम्मत दे.”

ये भी पढ़ें: Video: 17 बॉल, 14 रन… बाबर का बुरा हाल, स्टोइनिस ने भरे स्टेडियम में किया बेइज्जत

सरकार ने शोक जताया

मिजोरम के खेल और युवा सेवा मंत्री लालघिंगलोवा हमार ने भी शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, ”उनकी टीम, वेंघनुई रेडर्स क्रिकेट क्लब और चॉवनपुई आईएलएमओवी क्रिकेट क्लब के बीच मैच के दौरान उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई. इस मुश्किल समय में उनके शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और खेल जगत के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.”



Source link