PAK vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में महीनेभर से भी कम समय बचा हुआ है. सभी टीमें मेगा इवेंट की तैयारी में जुटी हैं. पाकिस्तान की टीम भी मेगा इवेंट में बाजी मारने के लिए श्रीलंका में टी20 सीरीज में खुद की परीक्षा ले रही है. पहले टी20 मैच में पाकिस्तान का विस्फोटक ओपनर खतरनाक फॉर्म में दिखा.
- PAK vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज में महीनेभर से भी कम समय बचा हुआ है. सभी टीमें मेगा इवेंट की तैयारी में जुटी हैं. पाकिस्तान की टीम भी मेगा इवेंट में बाजी मारने के लिए श्रीलंका में टी20 सीरीज में खुद की परीक्षा ले रही है. पहले टी20 मैच में पाकिस्तान का विस्फोटक ओपनर खतरनाक फॉर्म में दिखा और पाकिस्तान की टीम को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से जीत दिलाई. इसी के साथ मेहमान टीम ने 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.
- पाकिस्तान की बॉलिंग शानदार
- टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम 19.2 ओवरों में 128 रन पर सिमट गई. श्रीलंका ने 38 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए थे. यहां से जनिथ लियानागे ने चरिथ असलंका के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन जुटाते हुए टीम को 72 के स्कोर तक पहुंचा दिया. असलंका 15 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जनिथ लियानागे ने हसरंगा के साथ छठे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया.
- जनिथ लियानागे ने संभाला मोर्चा
- जनिथ लियानागे ने श्रीलंका की पारी में जान डाली. उन्होंने 31 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे. इनके अलावा, वानिंदु हसरंगा ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
विपक्षी खेमे से सलमान आगा और अबरार अहमद ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद वसीम जूनियर और शादाब खान ने 2-2 विकेट निकाले. - पाकिस्तान की एकतरफा जीत
- इसके जवाब में पाकिस्तान ने 16.4 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली. साहिबजादा फरहान और सईम अयूब की सलामी जोड़ी ने 5.5 ओवरों में 59 रन की साझेदारी की. सईम 18 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद फरहान ने सलमान आगा के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 35 रन जुटाए. फरहान 36 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान आगा ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
- ये भी पढे़ं.. वैभव सूर्यवंशी का प्रहार, जॉर्ज का क्लास… टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का किया सफाया
- कब होंगे बाकी 2 मैच
- उस्मान खान (नाबाद 7) ने शादाब खान (नाबाद 18) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. मेजबान टीम से महेश दीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा और धनंजय डी सिल्वा ने 1-1 विकेट हासिल किया. दोनों देशों के बीच 9 और 11 जनवरी को इसी मैदान पर सीरीज के शेष दो मुकाबले खेले जाएंगे.