Test में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले लेफ्टी बॉलर, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 433 विकेट लेने वाले दिग्गज के बराबर पहुंचे

Test में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले लेफ्टी बॉलर, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, 433 विकेट लेने वाले दिग्गज के बराबर पहुंचे


Most Test Wicket by Left Arm Bowler: इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज 2025-26 की धूम है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही इस सीरीज में मिचेल स्टार्क ने कमाल कर दिया है. मौजूदा सीरीज में 31 विकेट लेकर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. इस प्रदर्शन के दम पर स्टार्क ने एक खास मामले में श्रीलंका के महान स्पिनर रंगना हेराथ की बराबरी कर ली है. मिचेल स्टार्क अब टेस्ट इतिहास में बाएं हाथ के गेंदबाज के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं.

बाएं हाथ के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ श्रीलंका के लिए सालों तक खेले. उन्होंने अपने करियर में कुल 93 टेस्ट खेलकर 170 पारियों में 433 विकेट निकाले थे. अब स्टार्क 200वीं टेस्ट पारी के दम पर 433 विकेट लेने में सफल रहे और उनके बराबर पहुंच गए हैं.

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

रंगना हेराथ- 433

Add Zee News as a Preferred Source


मिचेल स्टार्क- 433

वसीम अकरम- 414

डैनियल विटोरी- 362

चमिंडा वास- 356

ट्रेंट बोल्ट- 317

मिचेल जॉनसन- 313

जहीर खान- 311

मिचेल स्टार्क का टेस्ट करियर कैसा है?

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के स्टार बॉलरों में शुमार हैं. 2011 में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वह कंगारू टीम के लिए टेस्ट में लगातार खेल रहे हैं. इस दिग्गज ने 104 टेस्ट में 428 विकेट निकाले हैं. स्टार्क के पास सटीक लाइन-लेंथ है. वह एक ही टप्पे से गेंद को अंदर और बाहर ले जाने की क्षमता रखते हैं. सटीक यॉर्कर के दम पर वह कई बार बल्लेबाजों को चकमा दे चुके हैं. अपने टेस्ट करियर में इस दिग्गज ने 618 मेडन ओवर भी निकाले हैं. उनका बॉलिंग औसत 26.44 और इकोनॉमी 3.44 है, जबकि स्ट्राइक रेट 46.18 का है. ये आंकड़े अपने आप में खास हैं.

ये भी पढ़ें: Most Run After 163 Test: 163 टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 महान बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर से आगे हैं ये 4 सूरमा



Source link