WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग में इस बार नया क्या? एक क्लिक में जान लें स्क्वॉड, शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग में इस बार नया क्या? एक क्लिक में जान लें स्क्वॉड, शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल


WPL 2026 Squads Schedule Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग का चौथा सीजन 9 जनवर को शुरू होने वाला है. टूर्नामेंट में इस बार भी पांच टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. मुंबई इंडियंस अपना तीसरा टाइटल जीतने और अपना ताज बचाने की उम्मीद करेगी, लेकिन उसे बाकी चार टीमों से कड़ी टक्कर मिलेगी. इस सीजन के मैच नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा में होगा.

टूर्नामेंट में नया क्या?

यूपी वॉरियर्स की टीम इस बार पूरी तरह नई होकर टूर्नामेंट में उतरने वाली है. उसने दिल्ली कैपिटल्स की तीन सीजन तक कप्तानी करने वाली दिग्गज मेग लैनिंग को अपना कप्तान नियुक्त किया है. दिल्ली कैपिटल्स की कमान भारतीय स्टार जेमिमा रोड्रिग्ज संभालेंगी. गुजरात जाएंट्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर कर रही हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है. मुंबई इंडियंस को दो बार चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगी. पहली बार टूर्नामेंट के मैच वडोदरा में खेले जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


महिला प्रीमियर लीग 2026 के मैच कितने बजे शुरू होंगे?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के मैच दो टाइम स्लॉट में खेले जाएंगे. दोपहर के मैच भारतीय समानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच शाम 7:30 बजे सेखेले जाएंगे. 

महिला प्रीमियर लीग 2026 के मैच कहां देख सकते हैं?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं, जिसके पास ऑफिशियल टेलीविजन ब्रॉडकास्ट राइट्स हैं. दर्शक जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच को ऑनलाइन देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ​ Video: 17 बॉल, 14 रन… ऑस्ट्रेलिया में बाबर आजम का बुरा हाल, मार्कस स्टोइनिस ने भरे स्टेडियम में यूं किया बेइज्जत

महिला प्रीमियर लीग की सभी टीमें

मुंबई इंडियंस

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, नताली साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, शबनिम इस्माइल, पूनम खेमनार, मिल्ली इलिंगवर्थ, एस सजना, निकोला कैरी, संस्कृति गुप्ता, सैका इशाक, क्रांति रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, डी हेमलता, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, कुमार प्रथ्योषा.

नोट: एलिस पैरी व्यक्तिगत कारणों से टूर्नामेंट से हट गई हैं. उनकी जगह सयाली सतघरे को टीम में लिया गया है.

दिल्ली कैपिटल्स

जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), एम ममता (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, शैफाली वर्मा, मारिजान कैप, चिनेले हेनरी, लिजेल ली, अलाना किंग, लुसी हैमिल्टन, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, दीया यादव, निकी प्रसाद, नंदनी शर्मा.

नोट: एनाबेल सदरलैंड व्यक्तिगत कारणों से WPL 2026 से हट गईं. उनकी जगह अलाना किंग को टीम में लिया गया है.

यूपी वारियर्स

मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), किरण नवगिरे, हरलीन देयोल, फोएबे लिचफील्ड, दीप्ति शर्मा, डींड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल, सिमरन शेख, क्लो ट्रायॉन, जी त्रिशा, सुमन मीना, चार्ली नॉट.

नोट: महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर के लिए यूएसए टीम में चुने जाने के बाद तारा नॉरिस ने अपना नाम वापस ले लिया है. उनके स्थान पर चार्ली नॉट को शामिल किया गया है.

गुजरात दिग्गज

एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शिवानी सिंह (विकेटकीपर), डैनी व्याट-हॉज, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, तनुजा कंवर, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़, भारती फुलमाली, हैप्पी कुमार, अनुष्का शर्मा, आयुषी सोनी.

ये भी पढ़ें: Shocking: क्रिकेट ग्राउंड पर बड़ा हादसा… मैच के दौरान गिरा रणजी खिलाड़ी, मौत से पसरा मातम

महिला प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल

09 जनवरी – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई, शाम 07:30 बजे.

10 जनवरी (डबल हेडर)
– गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई – दोपहर 03:30 बजे.
– मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे.

11 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे.

12 जनवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे.

13 जनवरी – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे.

14 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे.

15 जनवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे.

16 जनवरी – गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे.

17 जनवरी (डबल हेडर)
– मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वॉरियर्स महिला, नवी मुंबई – दोपहर 03:30 बजे.
– दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, नवी मुंबई – शाम 07:30 बजे.

19 जनवरी – गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु,वडोदरा – शाम 07:30 बजे.

20 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा – शाम 07:30 बजे.

22 जनवरी – गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा – शाम 07:30 बजे.

24 जनवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा – शाम 07:30 बजे.

26 जनवरी – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा –शाम 07:30 बजे.

27 जनवरी – गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा – शाम 07:30 बजे.

29 जनवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा – शाम 07:30 बजे.

30 जनवरी – गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा – शाम 07:30 बजे.

01 फरवरी – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा –शाम 07:30 बजे.

03 फरवरी – एलिमिनेटर (TBC बनाम TBC), वडोदरा – शाम 07:30 बजे.

05 फरवरी – फाइनल (TBC बनाम TBC), वडोदरा – शाम 07:30 बजे.



Source link