इस क्रिकेटर ने तोड़ दी थी रिश्तों की बेड़ियां, अपनी ही कजिन बहन को बनाया था पत्नी

इस क्रिकेटर ने तोड़ दी थी रिश्तों की बेड़ियां, अपनी ही कजिन बहन को बनाया था पत्नी


बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. BCCI द्वारा तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के आदेश के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने खिलाड़ियों को भारत न भेजने का फैसला किया था और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से भारत में होने वाले मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग को खारिज कर दिया.

इस क्रिकेटर ने तोड़ दी थी रिश्तों की बेड़ियां

बता दें कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान अपनी चचेरी बहन सामिया परवीन के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे. मुस्तफिजुर रहमान और सामिया परवीन की शादी साल 2019 में हुई थी. मुस्तफिजुर रहमान की पत्नी सामिया परवीन लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं. सामिया परवीन ने ढाका यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है. सामिया परवीन का जन्म 20 फरवरी 1996 को बांग्लादेश के नरेल में हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source


fallback

मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी ही कजिन बहन को बनाया था पत्नी

मुस्तफिजुर रहमान ने साल 2019 में सतखीरा के हादीपुर में एक प्राइवेट शादी समारोह में सामिया परवीन के साथ शादी की थी. सामिया परवीन को सामिया परवीन शिमू के नाम से भी जाना जाता है. मुस्तफिजुर रहमान ने बताया था कि सामिया परवीन के साथ शादी करवाने का फैसला उनकी मां का था. 30 साल के मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के टॉप तेज गेंदबाज हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं. मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में 2016 से खेल रहे थे.

fallback

मुस्तफिजुर रहमान को अब IPL से बाहर कर दिया गया

मुस्तफिजुर रहमान IPL में सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं. मुस्तफिजुर रहमान इस दौरान 60 IPL मैचों में उन्होंने 65 विकेट ले चुके हैं. आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था. बांग्लादेश में हुई हिंसा में हिंदुओं की मौत के बाद भारत में सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर टीम से बाहर करने का कैंपेन चलाया था. मुस्तफिजुर रहमान को अब IPL से बाहर कर दिया गया है.



Source link