Last Updated:
Virat Kohli records: विराट कोहली न्यूजीलैंड से भिड़ने की तैयारी कर रहे हैं. वह 11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में पहला वनडे खेलने उतरेंगे. इस मैच में कोहली अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज कोहली अगर पहले वनडे में 42 रन बनाने में सफल रहे तो फिर वह ऑलटाइम रिकॉर्ड की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे.
नई दिल्ली. विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑल-टाइम दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बनने से सिर्फ 42 रन दूर हैं. वह इस उपलब्धि को रविवार (11 जनवरी) को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में हासिल कर सकते हैं. कोहली के नाम 27,975 रन हैं, जो श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा (28,016) से 41 रन और महान सचिन तेंदुलकर (34,357) से 4,482 रन पीछे हैं. जहां संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 666 पारियां खेलीं, वहीं कोहली सिर्फ 624वीं पारी में उन्हें पीछे छोड़ सकते हैं.
विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए एक और रिकॉर्ड बनाने का मौका है. और इसमें वह तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं. अगर विराट तीनों वनडे में कुल 93 रन बनाते हैं, तो वह वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के सर्वकालिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. कोहली के अभी 33 पारियों में 1,657 रन हैं, और तेंदुलकर 41 पारियों में 1,750 रनों के साथ उनसे आगे हैं.
विराट कोहली के निशाने पर महारिकॉर्ड.
कोहली शानदार फॉर्म में हैं
37 साल के बल्लेबाज विराट कोहली इस समय शानदार फॉर्म में है. ऐसी फॉर्म जिसमें कोई भी रिकॉर्ड मुश्किल नहीं लगता. ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे वनडे के बाद से, उन्होंने 50 ओवर के क्रिकेट में लगातार छह बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें इंटरनेशनल मैच और भारत का प्रमुख 50 ओवर का घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी शामिल है.
विराट की पिछली छह पारियां
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 74 रन बनाने के बाद कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए. इसके बाद उन्होंने नाबाद 65 रन की पारी खेली जो शतक तब्दील हो सकता था अगर टारगेट बड़ा होता. फिर, एक दशक से ज्यादा समय बाद पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए उन्होंने 131 और 77 रन की मैच जिताने वाली पारियां खेलीं. न्यूजीलैंड सीरीज मेजबान टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए पर्सनल रिकॉर्ड बनाने का एक शानदार मौका है. क्योंकि कीवी टीम के जयादातर फर्स्ट चॉइस बॉलर लोड मैनेजमेंट या चोट की वजह से टीम में नहीं हैं.
93 रन बनाकर तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड
विराट के पास एक और बड़ा भारतीय रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. अगर वह तीन वनडे मैचों में कुल 93 रन बना लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट के नाम 33 पारियों में 1657 रन हैं जबकि सचिन तेंदुलकर 41 पारियों में 1750 रन बनाकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें