ग्वालियर में ऑटो चालक को लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार: चाकू अड़ाकर लूटे थे पैसे और मोबाइल, पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस – Gwalior News

ग्वालियर में ऑटो चालक को लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार:  चाकू अड़ाकर लूटे थे पैसे और मोबाइल, पुलिस ने बदमाशों का निकाला जुलूस – Gwalior News



ग्वालियर के बहोड़ापुर क्षेत्र में ऑटो चालक चंद्रशेखर यादव को लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। बदमाशों ने 1 जनवरी को सागरताल मस्जिद के पास चाकू अड़ाकर ऑटो चालक से 2800 रुपए नकद और एक मो

.

बड़ागांव निवासी ऑटो चालक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि 1 जनवरी की रात करीब 12 बजे मेला ग्राउंड से एक महिला और चार युवक सागरताल जाने के लिए उनके ऑटो में बैठे थे। महिला कोटेश्वर पर उतर गई, जबकि चारों युवकों ने सागरताल चलने को कहा। सागरताल पहुंचने पर किराया देने के बजाय युवकों ने चाकू दिखाकर उनसे 2800 रुपए और मोबाइल फोन लूट लिया।

बंधक बनाकर फोन-पे का पासवर्ड भी मांगा

चंद्रशेखर यादव के अनुसार बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर फोन-पे का पासवर्ड मांगा। उन्होंने बदमाशों को चकमा देते हुए बताया कि पासवर्ड उनके बेटे देवांशु को पता है, जिसके बाद वह वहां से भाग निकले। हालांकि, बदमाशों ने हार नहीं मानी और थोड़ी देर बाद उनके बेटे को फोन कर एक होटल का क्यूआर कोड भेजकर पैसे भेजने को कहा। तब तक चंद्रशेखर घर पहुंच चुके थे, जिससे बदमाशों का यह पैंतरा विफल हो गया।

चंद्रशेखर यादव ने अपने बेटे के वृंदावन से लौटने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की और गुरुवार शाम को सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

घासमंडी के रहने वाले हैं आरोपी

थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी घासमंडी के रहने वाले हैं। इनमें संस्कार कुशवाह, अमन शाक्य, दीपक खटीक और रुपेश शामिल हैं। ये सभी आरोपी 1 जनवरी को चंद्रशेखर के ऑटो में सागरताल आने के लिए सवार हुए थे और लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले थे।

बदमाशों का जुलूस निकाला गया

बता दें कि बदमाशों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला था। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी, इसके साथ ही पुलिस बदमाशों का आपराधिक रिकार्ड भी निकलवा रही है। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ के बाद उनके द्वारा शहर में की गई अन्य घटनाओं के बारे में कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।



Source link