जिन युवाओं ने 2025 में शिवपुरी में दिया था फिजिकल, उनके चयन की तीसरी सूची जारी – Gwalior News

जिन युवाओं ने 2025 में शिवपुरी में दिया था फिजिकल, उनके चयन की तीसरी सूची जारी – Gwalior News


सीमा पर चौकसी के लिए जवानों की तैनाती के पोस्ट बढ़ने पर जवानों की वैकेंसी बढ़ गई है। इससे अगस्त 2025 में शिवपुरी में हुए शारीरिक परीक्षण में तैयार की गई अभ्यर्थियों की सूची में से ही 8 जनवरी को तीसरी सूची जारी की गई है। पहले सूची 19 नवंबर को जारी की

.

इसके बाद सेना में युवाओं की वैकेंसी आने पर अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची की मैरिट से दूसरी सूची दिसंबर में और 209 अभ्यार्थियों की नई सूची गुरुवार को जारी की गई। नई सूची के अभ्यार्थियों को 10 जनवरी को सुबह 7.30 बजे तक सेना के मुरार स्थित भर्ती कार्यालय पर पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। ज्ञात रहे सेना की भर्ती ग्वालियर में 2014 के बाद से नहीं हुई है। 2014 में मेला मैदान में आयोजित भर्ती प्रक्रिया विवाद के बाद उपद्रव होने के बाद भर्ती प्रक्रिया की हिम्मत ग्वालियर प्रशासन नहीं कर पाया है।

वहीं सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए के लिए भर्ती प्रक्रिया मार्च माह से शुरू की जाएगी। अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन के बाद जून-जुलाई 2026 में युवाओं की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और इसके बाद भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण सितंबर 2026 के बाद किया जाएगा।

सितंबर में होगा फिजिकल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए भर्ती की प्रक्रिया मार्च 2026 से शुरू की जाएगी। शारीरिक परीक्षण सितंबर 2026 के बाद किया जाएगा। कर्नल पंकज कुमार, निदेशक सेना भर्ती कार्यालय



Source link