ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत: मुरैना में कोचिंग पढ़कर साइकिल से गांव जा रहा था स्टूडेंट; मिट्टी से भरा वाहन जब्त – Morena News

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत:  मुरैना में कोचिंग पढ़कर साइकिल से गांव जा रहा था स्टूडेंट; मिट्टी से भरा वाहन जब्त – Morena News



मुरैना के पोरसा कस्बे में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोचिंग से पढ़कर घर लौट रहे 18 वर्षीय छात्र की जान चली गई। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने लापरवाहीपूर्वक साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को पहले पोरसा अस्पता

.

घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है। रजौधा पंचायत के ग्राम इन्नी खैरा निवासी अंकित बघेल (18), पिता मुरारी बघेल, पोरसा में कोचिंग पढ़ने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल छात्र को पोरसा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया।

डिफेंस की तैयारी कर रहा था छात्र मृतक छात्र अंकित बघेल डिफेंस की तैयारी कर रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। शुक्रवार को छात्र का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, तलाश जारी रजौधा पुलिस चौकी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। एसडीओपी अंबाह रवि भदौरिया ने बताया कि मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत हुई है। मर्ग कायम कर लिया गया है और फरार चालक व ट्रैक्टर मालिक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है।



Source link