ठंड में बदन में बढ़ गया दर्द? ये देसी उपाय असरदार, जानें एक्सपर्ट से हर बात

ठंड में बदन में बढ़ गया दर्द? ये देसी उपाय असरदार, जानें एक्सपर्ट से हर बात


Last Updated:

Khandwa News: डॉ अनिल पटेल ने लोकल 18 से कहा कि सर्दियों में खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिए. अपने भोजन में अदरक, हल्दी, लहसुन, गुड़, सूखे मेवे और दालों को जरूर शामिल करें. ये चीजें शरीर की इम्युनिटी बढ़ाती हैं, सूजन को कम करती हैं और मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में राहत दिलाती हैं.

खंडवा. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द की शिकायत करने लगते हैं. ठंडी हवाएं, धूप की कमी और शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से मांसपेशियों और जोड़ों में अकड़न बढ़ जाती है. इसका असर सिर्फ बुजुर्गों पर ही नहीं बल्कि अब युवा और कामकाजी लोगों में भी साफ देखने को मिल रहा है. मध्य प्रदेश के खंडवा के डॉ अनिल पटेल लोकल 18 को बताते हैं कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है. पहले यह परेशानी ज्यादातर बुजुर्गों में देखने को मिलती थी लेकिन अब युवा और अधेड़ उम्र के लोगों में भी लगातार दर्द बना रहता है. ऐसे में कुछ आसान और देसी उपाय अपनाकर इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है.

डॉ अनिल पटेल के मुताबिक, सर्दियों में खाने-पीने पर खास ध्यान देना चाहिए. अपने भोजन में अदरक, लहसुन, हल्दी, गुड़, सूखे मेवे और दालों को जरूर शामिल करें. ये चीजें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं, सूजन को कम करती हैं और जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में राहत देती हैं.

गरम कपड़ों को न करें नजरअंदाज
ठंड के मौसम में गरम कपड़े पहनना बेहद जरूरी है, खासकर उन हिस्सों को ढककर रखें जहां दर्द रहता है. डॉ पटेल आगे बताते हैं कि अगर शरीर ठंडा रहेगा, तो दिमाग उसे गर्म रखने में ऊर्जा खर्च करेगा, जिससे इम्युनिटी कमजोर पड़ जाती है और सर्दी-खांसी, बुखार और वायरल का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा ठंड में नंगे पैर चलने से बचें. मुलायम और गर्म मोजे जरूर पहनें ताकि पैरों में गर्मी बनी रहे.

व्यायाम छोड़ना हो सकता है नुकसानदायक
अक्सर लोग ठंड के मौसम में व्यायाम करना बंद कर देते हैं, जो बिल्कुल गलत है. डॉक्टर की सलाह है कि घर पर ही हल्का योग स्ट्रेचिंग या थोड़ी देर वॉक जरूर करें. इससे मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं, ब्लड सर्कुलेशन ठीक बना रहता है और शरीर दर्द से बचा रहता है.

मालिश से तुरंत मिलेगी राहत
सर्दियों में शरीर की मालिश भी बेहद फायदेमंद है. आप तिल का तेल, सरसों का तेल या जैतून के तेल से मालिश कर सकते हैं. इससे शरीर गर्म रहता है, रक्त संचार तेज होता है और जोड़ों व मांसपेशियों का दर्द काफी हद तक कम हो जाता है. सर्दियों में अगर खानपान, कपड़े, हल्का व्यायाम और मालिश का ध्यान रखा जाए, तो शरीर दर्द से बचा रह सकता है और ठंड में भी फिट बना रह सकता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

ठंड में बदन में बढ़ गया दर्द? ये देसी उपाय असरदार, जानें एक्सपर्ट से हर बात

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link