राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान शहर में पुलिस ने सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। एसपी अंकित जायसवाल, एएसपी नवलसिंह सिसोदिया और सीएसपी किरण चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शु
.
20 वाहनों से काली फिल्म हटाई
शुक्रवार को थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर और सूबेदार सुरेश सिसोदिया की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 20 कारों से नियमों के विरुद्ध लगी काली फिल्म को तुरंत हटवाया गया।
नशेड़ियों और स्टंट बाजों पर भी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले, सड़क पर हुड़दंग करने वाले और स्टंटबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्रीथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान कर जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रकरण तैयार कर सीधे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कार्रवाई के साथ-साथ लोगों में जागरूकता भी बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस ने शहर में डिजिटल और फिजिकल बैनर लगाए हैं, साथ ही ऑटो और बसों पर यातायात नियमों से जुड़ी जानकारी दी गई है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति सचेत करना और सड़क हादसों में कमी लाना है।