न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक… और ऐतिहासिक कमाल कर देंगे रोहित शर्मा, ध्वस्त हो जाएगा सचिन का महारिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक… और ऐतिहासिक कमाल कर देंगे रोहित शर्मा, ध्वस्त हो जाएगा सचिन का महारिकॉर्ड


IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज 11 जनवरी से 18 जनवरी तक खेली जाएगी. भारत के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में धमाका करने के लिए तैयार हैं. रोहित शर्मा इस वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दौरान अपने हमवतन और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

ऐतिहासिक कमाल कर देंगे रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दौरान अगर रोहित शर्मा एक भी शतक जड़ देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले भारतीय ओपनर बन जाएंगे. रोहित शर्मा के नाम फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 45 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के दौरान ओपनर के तौर पर 45 शतक जमाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


ध्वस्त हो जाएगा सचिन का महारिकॉर्ड

रोहित शर्मा अगर एक और शतक लगाते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के इस महारिकॉर्ड को तोड़ देंगे. रोहित शर्मा इस उपलब्धि के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. वहीं, पूरी दुनिया में वह बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे.

ओपनर के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है. डेविड वॉर्नर ने एक ओपनर के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 49 शतक ठोके हैं. इसके बाद रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर का नाम इस लिस्ट में आता है. रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर 45-45 शतकों के साथ फिलहाल बराबरी पर हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल काबिज हैं. क्रिस गेल ने ओपनर के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 42 शतक ठोके थे.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (ओपनर के तौर पर)

1. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 49

2. रोहित शर्मा (भारत) – 45

3. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 45

4. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 42

5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 41



Source link