पीपलिया मंडी रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज से सियासी टकराव: निर्माण से पहले कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, धक्का-मुक्की के बाद पुलिस पहुंची – Mandsaur News

पीपलिया मंडी रेलवे फाटक पर अंडरब्रिज से सियासी टकराव:  निर्माण से पहले कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, धक्का-मुक्की के बाद पुलिस पहुंची – Mandsaur News


मंदसौर जिले के पीपलिया मंडी में रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार शाम को भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई।

.

यह विवाद स्थानीय रहवासियों और राजनीतिक दलों के बीच शुरू हुआ। शुरुआती बहस जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वे स्थानीय नागरिकों के बुलावे पर मौके पर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि अंडरब्रिज निर्माण के दौरान रेलवे फाटक के पास का मुख्य रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। इससे रहवासियों और आम नागरिकों को आवाजाही में भारी परेशानी होगी। कांग्रेस ने निर्माण अवधि के लिए एक वैकल्पिक और नियमित मार्ग की व्यवस्था की मांग की है।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया दूसरी ओर, रहवासियों और भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर विकास कार्य में जानबूझकर बाधा डालने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह अंडरब्रिज पीपलिया मंडी के लिए एक अत्यंत आवश्यक परियोजना है, जो लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या का स्थायी समाधान करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस विकास कार्य को राजनीतिक रंग देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।

दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस चलती रही। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। फिलहाल, पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अंडरब्रिज निर्माण को लेकर असमंजस और राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

देखिए तस्वीरें…



Source link