बिना नोटिस 50 कर्मचारी निकाले, कंपनी गेट पर प्रदर्शन: सिंगरौली में बारूद बनाने वाली कंपनी पर श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप, जांच शुरू – Singrauli News

बिना नोटिस 50 कर्मचारी निकाले, कंपनी गेट पर प्रदर्शन:  सिंगरौली में बारूद बनाने वाली कंपनी पर श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप, जांच शुरू – Singrauli News


सिंगरौली जिले में कोयला खदानों के लिए बारूद बनाने वाली आइडियल कंपनी नए विवाद में घिर गई है। कंपनी प्रबंधन पर 50 से अधिक कर्मचारियों को बिना पूर्व सूचना के नौकरी से निकालने का आरोप है। घटना के बाद निकाले गए कर्मचारियों ने पहले कंपनी गेट पर और फिर कलेक

.

कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें दिसंबर महीने का वेतन नहीं दिया गया। अचानक काम से हटा दिया गया। कई कर्मचारियों ने भविष्य निधि (पीएफ) की राशि खातों में जमा न करने और पीएफ नंबर उपलब्ध न कराने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि बार-बार मांग करने के बावजूद कंपनी प्रबंधन ने समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।

जांच के लिए पहुंचे अधिकारी

सूचना के बाद श्रम विभाग के अधिकारी जांच के लिए कंपनी पहुंचे। श्रम अधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कंपनी द्वारा कई लापरवाहियां सामने आई हैं। वेतन भुगतान न करना, पीएफ से संबंधित अनियमितताएं और श्रम कानूनों का पालन न करना गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इन तथ्यों के आधार पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ श्रम कानून के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि कंपनी प्रबंधन श्रम विभाग द्वारा मांगे गए रजिस्टर और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका। स्थानीय निदेशक और कर्मचारियों द्वारा सहयोग न करने से यह संदेह गहरा गया है कि कंपनी में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

इस संबंध में, कंपनी प्रबंधन की ओर से स्थानीय निदेशक एसके राठौर ने कहा कि सभी संबंधित रिकॉर्ड हेड ऑफिस भेजे जा चुके हैं। देरी वहीं से हो रही है। उन्होंने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। फिलहाल, श्रम विभाग की कार्रवाई से कंपनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।



Source link