ब्रेंडन मैक्कुलम की कोच पद से हो सकती है छुट्टी? एशेज में इंग्लैंड की हार के बाद सामने आया ECB का बड़ा रिएक्शन

ब्रेंडन मैक्कुलम की कोच पद से हो सकती है छुट्टी? एशेज में इंग्लैंड की हार के बाद सामने आया ECB का बड़ा रिएक्शन


इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम के भविष्य पर तलवार लटकी हुई है. इंग्लैंड को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था. एशेज टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की इस करारी हार के बाद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) बहुत गंभीर है. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इस हार की समीक्षा करेगा.

ब्रेंडन मैक्कुलम की कोच पद से हो सकती है छुट्टी?

साथ ही दौरे के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बहुत ज्यादा शराब पीने की खबरों की जांच भी की जा सकती है. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) पर हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम को पद से हटाने का दबाव भी बढ़ रहा है. ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘यह एशेज टूर काफी उम्मीद के साथ शुरू हुआ था. यह बहुत निराशाजनक है कि हम ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाए.’

Add Zee News as a Preferred Source


सामने आया ECB का बड़ा रिएक्शन

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रिचर्ड गोल्ड ने कहा, ‘हालांकि इस सीरीज के दौरान कुछ अच्छे पल भी आए, जिसमें मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में जीत भी शामिल है, लेकिन हम मुकाबले के सभी हालात और चरणों में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए. ऑस्ट्रेलिया एशेज जीतने का हकदार था. हम इस सीरीज से सबक लेंगे और जल्दी सुधार करने का इरादा रखते हैं. हमारा फोकस 2027 में एशेज फिर से जीतने पर है.’

बदलाव किया जाएगा

ईसीबी के CEO ने कहा, ‘कैंपेन का पूरा रिव्यू पहले से ही चल रहा है. इसमें टूर प्लानिंग और तैयारी, व्यक्तिगत प्रदर्शन और व्यवहार और हालात के हिसाब से ढलने और असरदार तरीके से जवाब देने की हमारी क्षमता शामिल होगी. बदलाव किया जाएगा. हमने अपने फैंस से यह भी वादा किया है कि बोर्ड आने वाले कुछ महीनों में बदलाव करेगा. संभावना है कि जून 2026 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले यह सब हो जाएगा. ‘ ब्रेंडन मैक्कुलम की कोचिंग और बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ कोई सीरीज नहीं जीती है. टीम पिछले तीन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के एक भी फाइनल में जगह नहीं बना सकी है.



Source link