भिंड जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गोवंश तस्करी का एक मामला सामने आया है। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इस बात की खबर लगते ही नयागांव थाना पुलिस पहुंच गई। करीब तीन कंटेनर में गोवंश को भरकर भिंड शहर में स्थित गुरु ग
.
बजरंग दल के जिला संयोजक कुलदीप सिंह तोमर के मुताबिक, नयागांव के ओझा गांव की बीहड़ में गोवंश तस्करी की सूचना मिली। इस पर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां बढ़ी तादाद में गोवंश रोककर रखा गया। जब टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस बात की खबर मिलते ही पुरूष मौके से भाग खड़े हुए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर आई।
कंटेनर से गायें लाई गईं।
पुलिस की मौजूदगी में गायों को भिंड लाए तीन कंटेनर को शहर से लाया गया। सभी गायों को पुलिस की मौजूदगी में गुरू गोशाला में भिंड लाया गया है। हालांकि मौके पर नौ महिलाएं दो लड़कियां मिली थी। ये सभी राजस्थान की होने की बात कह रही थी। परंतु महिलाएं व लड़कियों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने की गुजारिश की गई है।
इस मौके पर बजरंगदल के जिला संयोजक भिंड कुलदीप सिंह तोमर के अलावा प्रांतक भदौरिया, शैलेष राजावत, करू राजावत, मोनू बघेल, गुल्ले पंडित, प्रदीप राजावत सरपंच, त्रिभुवन राजावत, प्रदीप तोमर कीरतपुरा समेत अन्य जन मौजूद रहे।
मामले में नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। सभी गायों को गोशाला में रखवाया गया है। गोवंश की तस्करी न होकर गांव वालों द्वारा फसल नष्ट करने के कारण एकत्रित करके दूर भेजने की बात सामने आई है। किसी के द्वारा तस्करी संबंधी शिकायत नहीं की है। यद्यपि कोई शिकायत करता है तो मामले की जांच कराई जाएगी।