Last Updated:
Rohit Sharma Reaction on jay Shah: United in Triumph कार्यक्रम में आईसीसी चीफ जय शाह की बात को सुनकर टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा अपनी नहीं रोक पाए. जय शाह ने मंच से रोहित शर्मा को कप्तान कहकर बुलाया. बता दें कि रोहित शर्मा फिलहाल टीम इंडिया के लिए सिर्फ वनडे में खेल रहे हैं और वह इस फॉर्मेट में कप्तान नहीं हैं.
नई दिल्ली: हाल ही में रिलायंस फाउंडेशन के United in Triumph इवेंट में भारतीय खेल जगत से जुड़े कई बड़ी हस्तियों ने शिकरत की. इसी कार्यक्रम में बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी के मौजूदा चीफ जय शाह भी पहुंचे थे. इस दौरान जय शाह ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा को कप्तान कहकर संबोधित किया. जय शाह ने मंच से कहा, “हमारे कप्तान यहां बैठे हैं. मैं उन्हें कप्तान ही कहूंगा, क्योंकि उन्होंने टीम को दो-दो आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं. साल 2023 वर्ल्ड कप में हमने लगातार 10 मैच जीते, लेकिन ट्रॉफी नहीं उठा पाए.”
उन्होंने आगे कहा, “फरवरी, 2024 में मैंने राजकोट में कहा था कि अगले वर्ल्ड कप में हम दिल भी जीतेंगे और कप भी. जय शाह की इस बात को सुनकर रोहित शर्मा खुशी से अपनी हंसी को रोक नहीं पाए. उनके बगल में ही बैठी उनकी वाइफ रितिका का रिएक्शन भी देखने लायक था. जय शाह की इस बात को सुनकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान छा गई.
Jay Shah 🗣️: “our captain Rohit Sharma is sitting here. I am still calling you captain because under you, we won two ICC trophies”.
रोहित ने छोड़ दी है तीनों फॉर्मेट की कप्तानी
बता दें कि रोहित शर्मा ने साल 2024 टी20 विश्व कप के बाद से इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. ऐसे में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टी20 टीम के कप्तान थे, लेकिन रोहित ने वनडे और टेस्ट में कप्तानी करना जारी रखा. पिछले साल रोहित ने टेस्ट फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था. टेस्ट से संन्यास के बाद शुभमन गिल उनके उत्तराधिकारी बने. हालांकि, रोहित अभी वनडे में खेलने जारी रखे हैं, लेकिन वह अब टीम के कप्तान नहीं हैं.
रोहित की जगह शुभमन गिल ही वनडे में कप्तानी कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित से कप्तानी लेकर गिल को सौंपी गई थी. हालांकि, रोहित से वनडे कप्तानी लेने पर चयनकर्ता और कोच पर सवाल भी उठे, लेकिन तर्क ये दिया गया कि साल 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है. बता दें कि रोहित शर्मा ने इच्छा जाहिर की है कि वह वनडे विश्व कप 2027 में खेलना चाहते हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें