रीवा के बैकुंठपुर में मामूली विवाद में हिंसक लाठीमार: 20 मिनट तक सड़क पर तांडव, चार गंभीर घायल; खून आने पर भी मारते रहे – Rewa News

रीवा के बैकुंठपुर में मामूली विवाद में हिंसक लाठीमार:  20 मिनट तक सड़क पर तांडव, चार गंभीर घायल; खून आने पर भी मारते रहे – Rewa News


रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड क्रमांक-7 में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गया। हालात ऐसे बिगड़े कि करीब 20 मिनट तक किसी एक्शन फिल्म की तरह दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अंधाधुंध

.

इस धुआंधार लाठीमार में दोनों पक्षों से कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

दोनों ने अपने अपने लोगों को मौके पर बुलाया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरेश कचेर और गणेश हलवाई व लवकुश हलवाई के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ते ही दोनों पक्षों ने अपने-अपने लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से ऐसा हमला शुरू हुआ कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए, जबकि हमलावर बिना रुके एक-दूसरे पर वार करते रहे। मन नहीं भरा तो एक दूसरे पर साइकिल और बड़े पत्थर फेंककर मारें।

लाठीबाजी का वीडियो भी सामने आया है।

बैकुंठपुर पुलिस ने हालात को काबू में किया मारपीट में एक पक्ष के सुरेश कचेर और उनके दो बेटे गंभीर रूप हो गए, वहीं दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सुरेश कचेर एक समाचार पत्र बांटने का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ के सामने किसी की एक न चली।

सूचना मिलने पर बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद वार्ड में तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का है। सामने आए वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से शिकायतें ली जा रही हैं और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link