वनडे सीरीज में तहलका मचाने के लिए बेताब विराट कोहली, अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट से कीवियों में फैलाई दहशत

वनडे सीरीज में तहलका मचाने के लिए बेताब विराट कोहली, अपनी इस इंस्टाग्राम पोस्ट से कीवियों में फैलाई दहशत


भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में तहलका मचाने के लिए बेताब हैं. विराट कोहली ने अचानक अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कीवियों के खेमे में खलबली मचा दी है. विराट कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. विराट कोहली अब केवल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ही भारत के लिए खेलते हैं. बता दें कि विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं.

वनडे सीरीज में तहलका मचाने के लिए बेताब विराट कोहली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. वनडे इंटरनेशनल सीरीज के तीन मैच 11, 14 और 18 जनवरी को क्रमश: वडोदरा, इंदौर और नागपुर में खेले जाएंगे. विराट कोहली ने इस वनडे सीरीज से पहले इंस्टाग्राम पर अपना एक पोस्ट शेयर किया है. विराट कोहली ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं. विराट कोहली ने अपने इस एक्शन से बता दिया कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज में रनों और शतकों की बारिश करने जा रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI रिकॉर्ड

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 ODI मैचों में 55.23 की औसत से 1657 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने अभी तक 308 मैचों में 58.46 की औसत से 14557 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने इस दौरान वनडे में 53 शतक और 76 अर्धशतक जमाए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में विराट कोहली का बेस्ट स्कोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का बेस्ट स्कोर नाबाद 154 रन है. विराट कोहली ने 23 अक्टूबर 2016 को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए ODI मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 134 गेंदों में नाबाद 154 रनों की पारी खेली थी. विराट कोहली ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 1 छक्का लगाया था. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच 7 विकेट से जीता था.





Source link