सिडनी टेस्ट, 17 रन और कंट्रोवर्सी… विराट कोहली की तरह टेस्ट करियर का अंत, कौन है ये दिग्गज

सिडनी टेस्ट, 17 रन और कंट्रोवर्सी… विराट कोहली की तरह टेस्ट करियर का अंत, कौन है ये दिग्गज


टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली का टेस्ट रिटायरमेंट पिछले साल बड़ा मुद्दा रहा. उन्होंने अचानक बिना किसी फेयरवेल के महज एक इंस्टाग्राम पोस्ट से संन्यास का ऐलान किया था. अब विराट कोहली से मिलता-जुलता एक और रिटायरमेंट हम आपको बताने जा रहे हैं जिसपर खूब कंट्रोवर्सी भी देखने को मिली. चाहे बात आखिरी मैच की हो या फिर आखिरी मैच में स्कोर की, दोनों के संन्यास में कुछ समानताएं देखने को मिलीं और दोनों के ही संन्यास पर खूब चर्चा हुई. 

कौन है ये बल्लेबाज?

हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा की जो खराब फॉर्म के चलते रडार पर थे. उन्होंने एशेज सीरीज के बीच ही संन्यास का ऐलान किया और साथ ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में पाकिस्तान मूल के होने के चलते भेदभाव का भी खुलासा किया. उन्होंने ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अपना फेयरवेल मैच खेला. इसी मैदान पर विराट कोहली भी आखिरी बार नजर आए थे. 

Add Zee News as a Preferred Source


खराब फॉर्म दोनों के बीच रोड़ा

विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा दोनों के करियर पर विराम खराब फॉर्म के चलते ह लगा. विराट कोहली बीजीटी में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और सेलेक्टर्स युवा प्लेयर्स को भविष्य को देखते हुए मौका देने की फिराक में थे. जबकि उस्मान ख्वाजा ने भी निराश किया था. विराट कोहली ने भी सिडनी में अपने आखिरी टेस्ट मैच में 17 रन बनाए और ख्वाजा ने भी 17 रन के साथ ही करियर पर विराम लगाया. अंतर महज इतना था कि उस्मान ख्वाजा ने फेयरवेल मैच खेला जबकि विराट के आखिरी मैच का किसी को पता भी नहीं था.

ये भी पढे़ं.. पैर पर कुल्हाड़ी मार रहा बांग्लादेश… BCCI-ICC ने फंसाया, पाकिस्तान जैसा होगा हाल?

कैसा रहा ख्वाजा का करियर?

उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 88 टेस्ट मैच खेले जिसकी 159 पारियों में 42.95 की औसत के साथ कुल 6229 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने करियर में 16 शतक और 28 अर्धशतक जड़े. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 232 रन रहा. वहीं, विराट कोहली ने 10 हजार टेस्ट रनों के सपने को भी अपने रिटायरमेंट के साथ दफ्न कर दिया. 



Source link