सीहोर के ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया: न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, मावठा गिरने की संभावना – Sehore News

सीहोर के ग्रामीण क्षेत्रों में घना कोहरा छाया:  न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, मावठा गिरने की संभावना – Sehore News


सीहोर जिले में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़कों पर साफ दिखाई नहीं दे रहा था और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

.

ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ नदी और तालाबों के आसपास कोहरा ज्यादा घना रहा। भोपाल-इंदौर हाईवे पर भी धुंध और कोहरे के कारण वाहन धीरे-धीरे चलते नजर आए। कई जगह विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी।

जनवरी में फिर बढ़ी ठंड

जनवरी की शुरुआत में तीन दिन तक घना कोहरा रहा था, इसके बाद कुछ दिन राहत मिली। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दी। कभी कोहरा तो कभी साफ आसमान, ऐसे मिले-जुले मौसम के बीच ठंड का असर लगातार बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इससे तापमान में गिरावट देखी गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को घटकर 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मावठे की भी संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर के अनुसार, जब दक्षिण-पूर्व दिशा से हवाएं चलती हैं, तब मावठा गिरने की संभावना बनती है। आने वाले दिनों में हवा की दिशा ऐसी हो सकती है, जिससे जिले में मावठा पड़ने के आसार हैं।



Source link