Last Updated:
Ujjain News: उज्जैन पुलिस और दो बच्चों की सतर्कता की बदौलत चार लाख रुपए मूल्य के ज्वेलरी से भरा बैग सुरक्षित महिला तक पहुंच गया. शुजालपुर निवासी नीलोफर का बैग बेगमबाग क्षेत्र में ऑटो से गिर गया, जबकि उन्हें इसका पता नहीं चला और वह ट्रेन में सवार हो गई थीं.
Ujjain Police News: उज्जैन पुलिस की ईमानदारी ने एक बार फिर लोगों के भरोसे को सही साबित किया है. बुधवार को चार लाख रुपए से अधिक मूल्य के आभूषणों से भरा बैग खो जाने के बावजूद, यातायात पुलिस और दो मासूम बच्चों की जिम्मेदारी ने इसे सुरक्षित महिला तक पहुंचा दिया. शुजालपुर निवासी नीलोफर उज्जैन में एक पारिवारिक शोक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रही थीं. इसी दौरान बेगमबाग क्षेत्र में उनका ज्वेलरी से भरा बैग ऑटो से नीचे गिर गया, जबकि नीलोफर को इसका पता नहीं चला और वह ट्रेन में सवार हो गईं.
बच्चों ने दिखाई समझदारी
इस दौरान सड़क पर मौजूद दो बच्चों ने बैग देखा और तुरंत पास में तैनात यातायात पुलिस के एएसआई भगीरथ शर्मा, आरक्षक मनोज कुमार सिंह और मिलन सोनी को सौंप दिया. पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें करीब चार लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और चार हजार रुपए नकद पाए गए. बैग में रखे आधार कार्ड की मदद से महिला के पति जेद हुसैन से संपर्क किया गया. जेद हुसैन ने बताया कि नीलोफर ट्रेन में बैठ चुकी हैं. इसके बाद पुलिस ने तुरंत रेलवे स्टेशन से संपर्क कर महिला को ट्रेन से उतरवाया और बेगमबाग बुलवाया. सभी आभूषण और बैग महिला को सुरक्षित लौटाए गए.
नीलोफर ने पुलिस और बच्चों की इस ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि अगर यह ईमानदारी न होती, तो सब कुछ खो जाता. मैं पुलिस और बच्चों की बहुत आभारी हूं.इस सराहनीय कार्रवाई से महिला भावुक हो उठीं और बार-बार पुलिसकर्मियों का धन्यवाद करती रहीं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें