इसे कहते हैं पैसा वसूल परफॉर्मेंस… मुंबई इंडियंस ने जिसे ₹75 लाख में खरीदा, उसी ने ओपनिंग मैच में बचाई लाज

इसे कहते हैं पैसा वसूल परफॉर्मेंस… मुंबई इंडियंस ने जिसे ₹75 लाख में खरीदा, उसी ने ओपनिंग मैच में बचाई लाज


Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bengaluru Women: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथ सीजन का आगाज शुक्रवार (9 जनवरी) को हुआ. टूर्नामेंट के पहले मैच में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और एक बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीमें आमने-सामने हुईं. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई ने 20 ओवरों में 6 विकेट पर 154 रन बनाए. उसने विपक्षी टीम को 155 रनों का लक्ष्य दिया है.

67 रन पर गिर गए थे मुंबई के 4 विकेट

मुंबई के लिए सीजन की शुरुआत बल्लेबाजी में अच्छी नहीं रही. लॉरेन बेल की घातक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने शुरुआती सफलता हासिल की. एक समय मुंबई का स्कोर 11 ओवरों में 4 विकेट पर 67 रन था. अमेलिया केर और नताली सीवर ब्रंट 4-4 रन बनाकर आउट हुईं. जी कमलिनी 28 गेंद पर 32 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके लगाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर 17 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए. यहां से सजीवन सजना और निकोला कैरी ने पारी को संभाला.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: Payal, Blue Eyes और Lungi Dance से हनी सिंह ने उड़ाया गर्दा, जैकलिन फर्नांडीस और हरनाज संधू ने बिखेरा हुस्न का जलवा

सजना और कैरी का काउंटर अटैक

सजना को दो बार जीवनदान मिला. जब वह 2 रन बनाकर नाबाद थीं तो राधा यादव की गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला. इसके बाद वह 4 रन के निजी स्कोर पर थीं तब अरुंधति रेड्डी की गेंद पर उनका कैच छूटा. इसके बाद सजना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कैरी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 49 गेंद पर 82 रन की साझेदारी करके टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. सजना ने 25 गेंद पर 45 रन बनाए. इस दौरान 7 चौके और एक छक्का लगाया. निकोला कैरी ने 29 गेंद पर 40 रन की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके लगाए. आरसीबी के लिए लॉरेन बेल ने 4 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया. नादिन डी क्लर्क ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके. श्रेयंका पाटिल को एक सफलता मिली.

ये भी पढ़ें: ‘कोहली को टेस्ट रिटायरमेंट…’, मांजरेकर के बाद अब वर्ल्ड कप विनर का विस्फोटक बयान, विराट से की ये अपील

कौन हैं सजीवन सजना (Who is Sajeevan Sajana)?

सजीवन सजना का जन्म 4 जनवरी 1995 को मनंथावडी, वायनाड, केरल में हुआ था. वह एक साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता रोजी-रोटी के लिए रिक्शा चलाते थे. एस सजना के नाम से मशहूर यह ऑलराउंडर राइट-आर्म ऑफ-ब्रेक बॉलिंग और राइट-हैंडेड बैटिंग में माहिर हैं. उनका क्रिकेट का सफर मुश्किलों का सामना करने और उन पर जीत हासिल करने वाला रहा है. सजना ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस के साथ डेब्यू करने से पहले केरल, साउथ जोन और इंडिया ए टीमों का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद मुंबई ने 2024 सीजन के लिए उन्हें 15 लाख में खरीदा था. इस बार उन्हें रिलीज किया और फिर ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदा.



Source link