टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. पिछले साल मार्च के महीने में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक हुआ, जिसकी जमकर चर्चा हुई. अब एक बार फिर ये मुद्दा सुर्खियों में आ गया है क्योंकि खबर है कि चहल और धनश्री तलाक के 9 महीने बाद साथ नजर आने वाले हैं. तलाक के बाद दोनों की तरफ से रिश्ते में कड़वाहट को लेकर चुप्पी तोड़ी गई, लेकिन साथ कभी नजर नहीं आए. ऐसे में इस रिपोर्ट से खलबली मच चुकी है.
कहां साथ नजर आएंगे चहल और धनश्री?
सियासत की एक रिपोर्ट के अनुसार, चहल और धनश्री दोनों से ही रियलिटी शो ‘द 50’ के लिए संपर्क किया गया है. हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि धनश्री या युजवेंद्र में से किसी ने शो में हिस्सा लेने के लिए राजी हैं या नहीं. लेकिन ऐसी खबरें हैं कि दोनों टीम के साथ बातचीत कर रहे हैं. दोनों की तरफ से इस बारे में कोई रिएक्शन देखने को नहीं मिला है.
बिग बॉस की तरह है ‘The 50’
‘द फिफ्टी’ शो बिग बॉस की तरह चलता है. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ‘द 50’ जबकि टेलीकास्ट Colors TV पर उपलब्ध होगा. हालांकि, इस शो का मकसद एक ऐसे फॉर्मेट के साथ अलग पहचान बनाना है जिसे भारतीय दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा है. यह शो एक बोल्ड कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसमें 50 कंटेस्टेंट बिना किसी तय नियम के एक बड़े घर में साथ रहेंगे.
फरवरी 2025 में कंफर्म हुआ तलाक
धनश्री वर्मा और चहल ने 2020 में शादी की थी और फरवरी 2025 में अपना तलाक फाइनल कर लिया. धनश्री, जिन्हें आखिरी बार ‘राइज एंड फॉल’ में देखा गया था, अक्सर शो में अपने पूर्व पति के बारे में बात करती थीं. एक एपिसोड में, उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने अपनी सगाई, शादी और आखिरकार अलग होने के बारे में बताया.
ये भी पढे़ं.. Babar Azam के साथ गर्दा उड़ाएंगे स्मिथ-स्टार्क, BBL 2205-26 में लौटे ये 12 खिलाड़ी
उन्होंने कहा था, ‘भले ही मैंने उसे बदलते हुए देखा, लेकिन मैंने उस पर और रिश्ते पर भरोसा किया. मेरी समस्या यह है कि मैं अपने आस-पास के लोगों को बहुत ज़्यादा मौके देती हूं. लेकिन आखिरकार, मैं इससे थक गई. मैंने अपनी तरफ से सब कुछ करने की कोशिश की और अपना सौ प्रतिशत दिया. मैं हमेशा उसके लिए चिंतित रहूंगी. इसकी मैं गारंटी दे सकती हूं.’