पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया
मंदसौर एसपी विनोद कुमार मीना ने शुक्रवार सुबह जिला पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड की सलामी ली। घने कोहरे के बीच उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया।
.
इस परेड में जिले के राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सलामी के बाद, पुलिस अधीक्षक मीना ने सभी उपस्थित कर्मियों की वर्दी, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस का बारीकी से अवलोकन किया।
परेड के दौरान एडिशनल एसपी टी.एस. बघेल सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिले के समस्त थाना एवं चौकी का बल, साथ ही डॉग स्क्वायड भी इस जनरल परेड का हिस्सा बना।
जनरल परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता बनाए रखना है। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि टर्नआउट पुलिस के अनुशासन, सजगता और पेशेवर व्यवहार का प्रतीक है।
एसपी विनोद कुमार मीना ने कहा कि ऐसे निरीक्षण समय-समय पर जारी रहेंगे, ताकि पुलिस बल की कार्यक्षमता और अनुशासन को और अधिक मजबूती प्रदान की जा सके।
देखें कार्यक्रम की तस्वीरें









