नई दिल्ली. मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और पूर्व चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में आमने सामने हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई दो बार खिताब जीत चुकी है जबकि स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर साल 2024 में ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी हैं जो शानदार प्रदर्शन कर जीत अपने नाम करना चाहती हैं. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में यह मुकाबला खेला जा रहा है.
टॉस के बाद जैकलीन फर्नांडिस ने लगाया ग्लैमर का तड़का
टॉस के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिंस ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया. उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों पर प्रस्तुति पेश की.जैकलीन ने अपनी बोल्ड अदाओं से देखने वालों को घायल बना दिया. जैकलीन की कातिलाना परफॉर्मेंस देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए.
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन):
नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, सैका इशाक.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन):
स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल.
आरसीबी की टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है. टॉस जीतने के बाद मंधाना ने कहा कि वह पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी.
🚨 Toss 🚨@RCBTweets won the toss against @mipaltan in the season opener and elected to bowl first.