मैकुलम और स्टोक्स बेवकूफी कर रहे हैं, जेफ्री बॉयकॉट का विस्फोटक बयान

मैकुलम और स्टोक्स बेवकूफी कर रहे हैं, जेफ्री बॉयकॉट का विस्फोटक बयान


Last Updated:

इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया में 1-4 की टेस्ट हार से हाहाकार मचा हुआ है. दिग्गज ज्योफ्री बॉयकॉट ने इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम पर आग बबूला हो गए हैं. बॉयकॉट का कहना है कि जब से दोनों ने टीम की कमान संभाली है, इंग्लैंड ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में जीत दर्ज नहीं की है.

कोच ब्रैंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स को लेकर लोगों में गुस्सा.

नई दिल्ली. जेफ्री बॉयकॉट इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रेंडन मैकुलम पर जमकर बरसे हैं. इंग्लैंड की टीम को हाल में ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-4 से हार मिली. इंग्लैंड के पूर्व ओपनर बॉयकॉट को यह करारी हार पच नहीं रही. उन्होंने कोच और कप्तान को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें खूब भला बुरा कहा. बॉयकॉट ने कहा कि जब से स्टोक्स और मैकुलम ने टीम की कमान संभाली है तब से इंग्लैंड की टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है.

जेफ्री बॉयकॉट ने कहा, ‘जब से स्टोक्स और मैकुलम ने टेस्ट टीम की कमान संभाली है, इंग्लैंड ने भारत या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी सीरीज नहीं जीती है. न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ ही जीत मिली हैं. ब्रेंडन मैकुलम, रॉब की और बेन स्टोक्स ने तीन साल तक झूठ बोला. मैकुलम की सोच है कि अपना काम करो. दुनिया की परवाह किए बिना खेलो. कोई उन्हें डांटता नहीं है, कोई जवाबदेही नहीं है, और किसी को टीम से बाहर नहीं किया जाता है, इसलिए वे बस वही बेवकूफी भरी हरकतें करते रहते हैं. अगर कोच और कप्तान को कोई दिक्कत नहीं है, तो खिलाड़ियों को क्यों बदलना, खुद को ढालना या सुधारना चाहिए? लोग अब इस तरह के खेलने से तंग आ चुके हैं.

बॉयकॉट ने कहा कि हार के बावजूद बल्लेबाज मैकुलम ने अपने कोचिंग के तरीकों में बदलाव का कोई संकेत नहीं दिया है. उन्हें नहीं पता कि कब रुकना है या अपना रूटीन बदलना है. बिना किसी नतीजे के जो चाहें करने की इस तरह की खुली छूट इंग्लैंड को पीछे खींच रही है. हमारे पास कुछ बहुत प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, लेकिन उनके स्किल का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. अगले स्तर पर जाने के लिए हमें खिलाड़ियों के तैयारी करने और सोचने के तरीके से अलग अनुशासन की जरूरत है.बोर्ड को पूर्व में एशेज जीत चुके खिलाड़ियों को कोच और कप्तान के साथ बैठाना चाहिए. हम इंग्लैंड की जीत चाहते हैं.

स्टोक्स और मैकुलम दोनों ने कप्तान और कोच बने रहने की इच्छा जताई है. इंग्लैंड की अगली सीरीज जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ है. इसलिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के पास समीक्षा के लिए पूरा समय है. ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज में जोश हेजलवुड के बिना खेली. पैट कमिंस ने सिर्फ एक मैच खेला और नाथन लियोन ने भी सिर्फ एक ही मैच खेला. इन तीन दिग्गज खिलाड़ियों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 4-1 से सीरीज जीतने में कामयाब रही. इंग्लैंड पूरी सीरीज में ज्यादातर समय दबाव में दिखी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

मैकुलम और स्टोक्स बेवकूफी कर रहे हैं, जेफ्री बॉयकॉट का विस्फोटक बयान



Source link