सीधी में कुत्तों का खतरा! भारी पड़ेगी लापरवाही, जानें सबसे सेफ डॉग ब्रीड्स

सीधी में कुत्तों का खतरा! भारी पड़ेगी लापरवाही, जानें सबसे सेफ डॉग ब्रीड्स


Last Updated:

Sidhi News: फ्रेंच बुलडॉग फ्रांस में विकसित छोटी हाइट वाली नस्ल का कुत्ता है. इसका नेचर शांत होता है. हालांकि यह कुछ जिद्दी भी हो सकता है. इसके बावजूद यह घर में रखने के लिए सेफ माना जाता है.

सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हाल के दिनों में कुत्तों के हमलों से जुड़ी कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं. कहीं लोगों की जान चली गई, तो कहीं कई लोग घायल हुए हैं. इन घटनाओं ने आमजन में डर का माहौल बना दिया है. ऐसे में कुत्ता पालने के शौकीन लोगों के लिए यह बेहद जरूरी हो गया है कि वे पालतू कुत्ते की नस्ल का चुनाव बेहद सोच-समझकर करें. सीधी जिला पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक सलिल कुमार पाठक ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि कुत्ता पालने से पहले उसके स्वभाव, व्यवहार और नस्ल की जानकारी होना बहुत जरूरी है. उन्होंने कुछ ऐसी नस्लों के बारे में बताया, जिन्हें पालतू जानवर के रूप में सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

डॉ पाठक के अनुसार, लैब्राडोर रिट्रीवर एक बेहद शांत और दोस्ताना स्वभाव का कुत्ता है. यह मूल रूप से ब्रिटिश नस्ल है, जिसे यूनाइटेड किंगडम में न्यूफाउंडलैंड की कॉलोनी में विकसित किया गया था. पहले इसे रिट्रीवर गन डॉग के रूप में जाना जाता था. लैब्राडोर के काटने के मामले बहुत ही कम सामने आते हैं, इसलिए यह परिवार और बच्चों के लिए सुरक्षित माना जाता है.

जर्मनी से निकला बॉक्सर
बॉक्सर नस्ल का विकास जर्मनी में हुआ है. यह एक बेहतरीन पेट डॉग है और बच्चों के साथ इसका व्यवहार काफी अच्छा रहता है. डॉ पाठक बताते हैं कि बॉक्सर को सभी कुत्तों की नस्लों में सबसे अधिक धैर्यवान माना जाता है, जिससे यह घरेलू माहौल के लिए सुरक्षित विकल्प बनता है. आयरिश सेटर, आयरलैंड में विकसित नस्ल है. इसका स्वभाव बेहद दोस्ताना और मिलनसार होता है. यदि कोई परिवार प्रशिक्षित और सुरक्षित नस्ल की तलाश में है, तो आयरिश सेटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

छोटी हाइट वाली नस्ल फ्रेंच बुलडॉग
फ्रेंच बुलडॉग फ्रांस में विकसित छोटी हाइट वाली नस्ल है. इसका स्वभाव शांत होता है. हालांकि यह थोड़ा जिद्दी भी हो सकता है. इसके बावजूद यह घर में रखने के लिए सुरक्षित माना जाता है. गोल्डन रिट्रीवर स्कॉटलैंड की मध्यम आकार की नस्ल है. यह बेहद स्नेही और शांत स्वभाव का होता है, इसलिए इसे आमतौर पर पालतू जानवर के रूप में पसंद किया जाता है.

आज्ञाकारी नस्ल बीगल
वहीं बीगल नस्ल की उत्पत्ति का कोई निश्चित स्थान नहीं माना जाता लेकिन यह कुत्ता काफी आज्ञाकारी होता है और इसकी देखभाल भी आसानी से की जा सकती है. डॉ पाठक ने सलाह दी कि किसी भी नस्ल का कुत्ता पालने से पहले सही प्रशिक्षण, टीकाकरण और देखभाल बेहद जरूरी है, तभी कुत्ता परिवार का सच्चा साथी बन सकता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

सीधी में कुत्तों का खतरा! भारी पड़ेगी लापरवाही, जानें सबसे सेफ डॉग ब्रीड्स



Source link