सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर से उठ गया पर्दा, 1.88 लाख में कंपनी ने किया लॉन्च

सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर से उठ गया पर्दा, 1.88 लाख में कंपनी ने किया लॉन्च


Last Updated:

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर सुजुकी ई-एक्सेस 1.88 लाख रुपये में लॉन्च किया, जिसमें 95km रेंज, तीन राइडिंग मोड्स और फास्ट चार्जिंग शामिल हैं.

नई दिल्ली. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर, सुजुकी ई-एक्सेस की बुकिंग आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है, जिससे ब्रांड ने भारत को लॉन्च मार्केट बनाते हुए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कदम रखा है. इसकी कीमत 1.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. ई-एक्सेस को शहरी इलाकों में तेजी से बढ़ते ईवी स्कूटर सेगमेंट में एक मजबूत, प्रैक्टिकल और प्रीमियम ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया है. बुकिंग की घोषणा के साथ ही कंपनी ने एक नया ड्यूल-टोन पेंट स्कीम भी पेश किया है: मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू/मेटैलिक मैट फाइब्रॉइन ग्रे, जिससे अब कुल 4 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन उपलब्ध हो गए हैं.

कड़ी टेस्टिंग
सुजुकी ई-टेक्नोलॉजी पर आधारित ई-एक्सेस की खासियत है सुजुकी की अपनी ई-टेक्नोलॉजी, जिसमें 3.07kWh लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है, जो लंबी उम्र और बेहतर थर्मल स्टेबिलिटी के लिए डिजाइन की गई है. सुजुकी का दावा है कि यह बैटरी पारंपरिक NMC यूनिट्स के मुकाबले चार गुना ज्यादा लाइफ देती है और इसे सबमर्शन, वाइब्रेशन, ड्रॉप और टेम्परेचर स्ट्रेस जैसे कई कड़े टेस्ट से गुजारा गया है. इस स्कूटर में 5.58bhp (4.1kW) का मोटर है, जो 15Nm टॉर्क देता है. इसकी टॉप स्पीड 71kmph है और कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर 95km तक चल सकता है. सुजुकी का कहना है कि 10% बैटरी चार्ज रहने पर भी स्कूटर की एक्सीलरेशन रिस्पॉन्सिव बनी रहती है.

तीन राइडिंग मोड्स
राइडर्स के लिए तीन राइड मोड्स दिए गए हैं: ईको, राइड ए और राइड बी, जिन्हें सुजुकी ड्राइव मोड सेलेक्टर-ई (SDMS-e) के जरिए चुना जा सकता है. साथ ही, रिवर्स मोड भी दिया गया है जिससे चलाना और भी आसान हो जाता है. ई-एक्सेस में रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग और मेंटेनेंस-फ्री बेल्ट ड्राइव दी गई है, जिसकी लाइफ 7 साल या 70,000km तक बताई गई है.

चार्जिंग ऑप्शन और नेटवर्क सपोर्ट
ई-एक्सेस में स्टैंडर्ड और फास्ट दोनों तरह की चार्जिंग सपोर्ट मिलती है. स्टैंडर्ड चार्जिंग में 6 घंटे 42 मिनट लगते हैं, जबकि डीसी फास्ट चार्जिंग से यह समय घटकर लगभग 2 घंटे 12 मिनट रह जाता है. ग्राहक स्कूटर को घर पर या पोर्टेबल चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं.

1,200 से ज्यादा आउटलेट्स पर एसी चार्जिंग
सुजुकी का कहना है कि वह अपने पूरे नेटवर्क को ईवी-रेडी बना रही है. 1,200 से ज्यादा आउटलेट्स पर एसी चार्जिंग की सुविधा होगी, जबकि 240 से ज्यादा डीलरशिप्स पहले ही डीसी फास्ट चार्जर से लैस हैं और आगे विस्तार की योजना है. सर्टिफाइड ईवी टेक्नीशियन और डेडिकेटेड सर्विस टूल्स के जरिए पहली बार ईवी खरीदने वालों के लिए भी बेहतरीन अनुभव देने का लक्ष्य है.

homeauto

सुजुकी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर से उठा पर्दा, 1.88 लाख है कीमत



Source link