17 की उम्र में करोड़पति, फिर टीम इंडिया में डेब्यू और अब WPL के पहले मैच में एंट्री, जानिए कौन हैं कमलिनी?

17 की उम्र में करोड़पति, फिर टीम इंडिया में डेब्यू और अब WPL के पहले मैच में एंट्री, जानिए कौन हैं कमलिनी?


WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज हो चुका है. ओपनिंग मैच में आरसीबी और मुंबई की टीमों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है. आरसीबी की प्लेइंग-XI में उस खिलाड़ी की एंट्री हुई है जिसकी किस्मत पिछले 3-4 महीनों में ही चमक गई. इस खिलाड़ी पर पहले WPL के ऑक्शन में करोड़ों की बोली लगी और फिर टीम इंडिया में डेब्यू हो गया, अब WPL के पहले ही मैच में प्लेइंग-XI में एंट्री मार ली है. मुंबई की तरफ से ये बल्लेबाज अमीलिया केर के साथ ओपनिंग करने उतरी है. 

कौन है ये खिलाड़ी?

हम बात कर रहे हैं महज 17 साल की जी कमलिनी की, जिन्होंने दिसंबर के अंत में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में स्मृति मंधाना को रिप्लेस किया था. महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में उन्हें 1.6 करोड़ रुपये में मुंबई की टीम ने खरीदा था. कमलिनी मुंबई की तरफ से पहले मैच में ओपनिंग करने उतरी. जी कमलिनी ने इस साल की शुरुआत में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को उभरते हुए बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया था. वह टूर्नामेंट में सात पारियों में 143 रन बनाकर तीसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उनका औसत 35.75 रहा, जिसमें नाबाद 56 रनों की संयमित पारी खास रही.

Add Zee News as a Preferred Source


टॉस जीतने के बाद क्या बोलीं मंधाना?

WPL पहली बार जनवरी-फरवरी विंडो में आयोजित किया जा रहा है. टॉस जीतने के बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि उनके विदेशी खिलाड़ी ग्रेस हैरिस, लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ और नादिन डी क्लर्क होंगे. उन्होंने कहा, ‘इस मैदान पर ओस बहुत बड़ी भूमिका निभाती है, खासकर दूसरे हाफ में और यह एक ऐसा मैदान है जहाँ परिस्थितियाँ जल्दी बदल सकती हैं. हम शुरू में कसी हुई गेंदबाजी करना चाहते हैं और विपक्षी टीम को रोकना चाहते हैं. यह बहुत अच्छा रहा है.’

मैथ्यूज MI टीम से बाहर

दो बार की विजेता MI, बीमारी के कारण ऑलराउंडर हेले मैथ्यूज की सेवाओं के बिना खेलेगी, जिसका मतलब है कि उनके पास अपने खिताब की रक्षा शुरू करने के लिए नेट साइवर-ब्रंट और जी. कमलिनि के रूप में एक बिल्कुल नई ओपनिंग जोड़ी होगी. कौर ने कहा, ‘हम भी बाद में ओस को देखते हुए पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे. लेकिन यह सीजन का पहला गेम है, इसलिए हम देखेंगे कि चीजें कैसी रहती हैं. यह बहुत अच्छा रहा है. हम पिछले 10 दिनों से अभ्यास कर रहे हैं, और सभी अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं.’ 

ये भी पढ़ें..जीजा की गेंद पर घायल हुए डु प्लेसिस, साले को भी हुआ दर्द, रिएक्शन से जीता दिल

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

मुंबई इंडियंस: नेट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना और सैका इशाक.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, दयालन हेमलता, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिन्से स्मिथ और लॉरेन बेल.



Source link