90 रन पर 7 विकेट, फिर 8वें नंबर के बल्लेबाज ने मचाया गदर, जड़ा चमत्कारिक शतक

90 रन पर 7 विकेट, फिर 8वें नंबर के बल्लेबाज ने मचाया गदर, जड़ा चमत्कारिक शतक


Last Updated:

Auqib Nabi century: विजय हजारे ट्रॉफी के आखिरी राउंड के मैच में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अपनी बल्लेबाजी से धूम मचा दी. आकिब ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपनी टीम के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक शतक लगाया. हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में आकिब को दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी रकम पर खरीदा है.

आकिब नबी बल्लेबाजी में मचाई धूम

नई दिल्ली: कहते हैं क्रिकेट के खेल में कुछ भी असंभव नहीं है. हर गेंद पर चीजें बदल जाती है. ऐसा ही कुछ विजय हजारे ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी में जम्मू-कश्मीर और हैदराबाद के बीच मैच में देखने को मिला. इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई. हैदराबाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी ने मैच में कुछ ऐसा किया जो किसी चमत्कार से कम नहीं. आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज हैं, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने बल्लेबाजी से तबाही मचाई.

आकिब की बल्लेबाजी की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि हैदराबाद के टारगेट का पीछा करते हुए जब उनकी टीम ने 90 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे, वहां से उन्होंने अपनी टीम के स्कोर को 268 रन तक पहुंचाया. आकिब ने अपनी टीम के लिए नाबाद 114 रनों की पारी खेली, जिसमें 82 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और 7 छक्के लगाए. आकिब की इस दमदार पारी की मदद से ही जम्मू-कश्मीर ने हारी हुई बाजी को जीत लिया.

बैटिंग से पहले गेंदबाजी में भी आकिब का धमाका

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, आकिब ने बल्लेबाजी से पहले जम्मू-कश्मीर के लिए गेंदबाजी में गदर मचाया. हैदराबाद के खिलाफ मैच में आकिब ने शानदार बॉलिंग करते हुए अपने 10 ओवर के स्पेल में 56 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. इस बेहतरीन गेंदबाजी के बाद आकिब ने बल्लेबाजी में ऐतिहासिक पारी खेली और हैदराबाद के जबड़े से मैच को छीन लिया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

90 रन पर 7 विकेट, फिर 8वें नंबर के बल्लेबाज ने मचाया गदर, जड़ा चमत्कारिक शतक



Source link