952 दिनों के बाद सोशल मीडिया के मैदान पर विराट, आए और छा गए कोहली

952 दिनों के बाद सोशल मीडिया के मैदान पर विराट, आए और छा गए कोहली


Last Updated:

गुरुवार को दोपहर में 2बजकर 40 मिनट पर जब विराट ने ये फोटो सोशल मीडिया पर डाली तो वो सिर्फ फिटनेस या फॉर्म की झलक नहीं थी, यह एक संदेश था  कि मैं तैयारी में हूँ. इंस्टाग्राम पर महज 20 घंटे में विराट को 7 मिलियन लाइक मिले जो उनके फैन फॉलोइंग को दर्शाता है. 

952 दिन के बाद विराट कोहली ने प्रैक्टिस की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की

नई दिल्ली.  करीब 952 दिनों की लंबी खामोशी के बाद जब विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रैक्टिस सेशन की एक साधारण-सी तस्वीर डाली, तो वो तस्वीर नहीं रही वो एक घटना बन गई. WTC फाइनल से पहले 1 जून 2023 के बाद पहली बार बल्ला थामे, पसीने में डूबे, पूरी तरह फोकस में दिखे विरा और कुछ ही घंटों में लाखों लाइक, करोड़ों व्यूज़.  सोशल मीडिया पर बस एक ही चर्चा . किंग इज़ बैक

वडोदरा में चल रही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ की तैयारी के बीच आई इस तस्वीर ने यह साफ कर दिया कि विराट कोहली सिर्फ मैदान के खिलाड़ी नहीं हैं, वो एक भावना, एक औरा हैं.  उन्होंने कुछ लिखा नहीं, कोई कैप्शन नहीं दिया  फिर भी तस्वीर ने सब कुछ कह दिया. जहाँ आज के दौर में खिलाड़ी रोज़ पोस्ट, रील और स्टोरी के ज़रिए मौजूद रहते हैं, वहीं विराट की यह चुप्पी और फिर अचानक मौजूदगी ही उन्हें अलग बनाती है.  शायद यही वजह है कि उनकी एक तस्वीर भी फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती है.

विराट की फोटो से फ्यूचर के क्यास 

गुरुवार को दोपहर में 2बजकर 40 मिनट पर जब विराट ने ये फोटो सोशल मीडिया पर डाली तो वो सिर्फ फिटनेस या फॉर्म की झलक नहीं थी, यह एक संदेश था  कि मैं तैयारी में हूँ.  और जब विराट तैयारी में होता है, तो इतिहास बनने से कोई नहीं रोक सकता. वडोदरा की नेट्स से उठती यह तस्वीर अब सिर्फ इंस्टाग्राम तक सीमित नहीं है, यह न्यूज़ीलैंड सीरीज़ से पहले भारतीय फैंस की उम्मीदों का चेहरा बन चुकी है. विराट का यह औरा, यह मौजूदगी यही बताती है कि कुछ खिलाड़ी रिकॉर्ड से बड़े होते हैं. और विराट कोहली, आज भी, उसी ऊँचाई पर खड़े हैं. इंस्टाग्राम पर महज 20 घंटे में विराट को 7 मिलियन लाइक मिले जो उनके फैन फॉलोइंग को दर्शाता है.

सोशल मीडिया के सम्राट है विराट 

इंस्टाग्राम पर 274 मिलियन फॉलोवर वाले विराट कोहली अपने  फैंस के दिल में बसते है इसीलिए उनके हर पोस्ट को करोड़ों में लाइक मिलते है. प्रैक्टिस की फोटो डालना  कोहली और उनके प्रशंसकों के लिए यह एक ताज़ा बदलाव है.  समर्थक लंबे समय से बड़ी सीरीज़ से पहले उनकी तैयारियों की झलक देखने के लिए उत्सुक थे, जो हाल के वर्षों में उनके सोशल मीडिया पर गायब थी.  कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर व्यावसायिक प्रचार, पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियों की तस्वीरें और अपने करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धियों से संबंधित संदेशों तक ही सीमित रखा है.  इनमें भारत की टी20 विश्व कप जीत, चैंपियंस ट्रॉफी जीत और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल 2025 खिताब जीत के बाद के जश्न शामिल हैं. अब दोबारा से फैंस उनको सोशल मीडिया पर देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे है.

homecricket

952 दिनों के बाद सोशल मीडिया के मैदान पर विराट, आए और छा गए कोहली



Source link