IND vs NZ: कब कहां और कितने बजे से शुरू होगा पहला वनडे, किस OTT पर देख लाइव

IND vs NZ: कब कहां और कितने बजे से शुरू होगा पहला वनडे, किस OTT पर देख लाइव


वडोदरा: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को न्यूजीलैंड की मेजबानी करनी है. पहले वनडे और फिर टी-20 सीरीज खेली जानी है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी कीवियों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार है. विजय हजारे ट्रॉफी में विराट ने अपनी प्रचंड फॉर्म दिखाई थी तो रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर बोला था. चलिए आपको मैच से जुड़ी छोटी-बड़ी हर जानकारी बताते हैं. मसलन मैच कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा. टीवी पर आप इसका लुत्फ कैसे उठा सकते हैं और ओटीटी पर किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग होगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड की पहली टक्कर 11 जनवरी रविवार को होगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
दोनों टीम के बीच पहला वनडे मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. टॉस का सिक्का एक बजे उछाला जाएगा.

किस चैनल पर होगा पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के स्टार स्पोर्टस 1 चैनल पर देखा जा सकता है.

किस एप पर देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है. मुकाबले के लाइव अपडेट्स आप न्यूज18 हिंदी की वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं.

पिछले पांच में कौन रहा भारी?

  • मार्च 2025, भारत चार विकेट से जीता
  • मार्च 2025, भारत 44 रन से जीता
  • नवंबर 2023, भारत 70 रन से जीता
  • अक्टूबर 2023, भारत चार विकेट से जीता
  • जनवरी 2023, भारत 90 रन से जीता

भारत का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, नीतीश कुमार रेड्डी, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, केएल राहुल, रोहित शर्मा, वाशिंगटन सुंदर

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, जोश क्लार्कसन, डेवन कॉनवे, जैक फाउल्क्स, मिचेल हे, निक केली, डैरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, जेडेन लेनोक्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क



Source link