MI-W vs RCB-W: 6, 4, 6, 4.. लास्ट ओवर थ्रिलर में RCB की जीत, 63 रन और 4 विकेट लेकर नायक बनी 65 लाख की ऑलराउंडर

MI-W vs RCB-W: 6, 4, 6, 4.. लास्ट ओवर थ्रिलर में RCB की जीत, 63 रन और 4 विकेट लेकर नायक बनी 65 लाख की ऑलराउंडर


MI-W vs RCB-W: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे सीजन के पहले ही मैच में रोमांच का ट्रिपल डोज देखने को मिला. आरसीबी ने लास्ट ओवर थ्रिलर में 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. इस मुकाबले में जीत की नायर 65 लाख की ऑलराउंडर रही जिसने 4 विकेट और 63 रन की पारी खेलकर मुंबई का दिल आखिरी गेंद पर तोड़ दिया. पहले गेंदबाजी में ये प्लेयर मुंबई की दुश्मन साबित हुई और फिर बल्लेबाजी से मुंबई की उम्मीदों को तोड़ दिया. आखिरी ओवर तक मुंबई का मैच पर कब्जा था, लेकिन अंत में इस खिलाड़ी ने मुंबई के जबड़े से जीत छीनकर सभी को हैरान कर दिया. 

मंधाना ने जीता था टॉस

आरसीबी ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई की बल्लेबाजी नाजुक दिखी. हालांकि, टीम की तरफ से सजीवन सजना ने 45 जबकि निकोला कैरी ने ताबड़तोड़ 40 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 154 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया. आरसीबी की तरफ से धांसू ऑलराउंडर डी क्लर्क ने मुंबई के 4 अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

Add Zee News as a Preferred Source


नहीं चला मंधाना का जादू

155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी का टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं दिखा. 65 रन के स्कोर पर ही टीम ने अपने 5 अहम बल्लेबाजों को खो दिया था जिसके बाद मुंबई की जीत पक्की नजर आ रही थी. लेकिन बैटिंग करने उतरी 4 विकेट लेने वाली डी क्लर्क ने तबाही मचा डाली. उन्होंने खूंटा गाड़कर मुंबई की उम्मीदों को तार-तार कर दिया. 

ये भी पढ़ें.. नया कप्तान, नया ओपनिंग पेयर.. यूपी वॉरियर्स करेगी नई शुरूआत, स्क्वॉड में कितना है दम

लास्ट ओवर थ्रिलर

डी क्लर्क को कुछ देर तक अरुंदती रेड्डी का साथ मिला जिन्होंने 25 गेंद में 20 रन बनाए. जीत दूर थी, लेकिन अंत तक डी क्लर्क ने हार नहीं मानी. लास्ट ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 18 रन की दरकार थी और महज 3 विकेट हाथ में थे. डी क्लर्क ने इस ओवर में 2 छक्के और 2 चौके जमाकर टीम की झोली में जीत डाल दी. आखिरी बॉल पर आरसीबी को जीत के लिए 2 रन की दरकार थी तब उन्होंने एक चौका ठोका और मुंबई की उम्मीदें तोड़ दी. डी क्लर्क ने 44 गेंद में 63 रन की पारी खेली. उन्हें मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने 65 लाख रुपये में शामिल किया था. 

 



Source link