Vijay Hazare Trophy 2025-26: क्‍वार्टर फाइनल की 8 टीमें तय, लगातार 7 मैच जीतकर इस टीम ने उड़ाया गर्दा

Vijay Hazare Trophy 2025-26: क्‍वार्टर फाइनल की 8 टीमें तय, लगातार 7 मैच जीतकर इस टीम ने उड़ाया गर्दा


Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 इन दिनों भारत में खेले जा रहे घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा चर्चा में है. इस सीजन कई अनजान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है. ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. 7वें राउंड के मैच 8 जनवरी को खेले गए, जिनके नतीजों के बाद क्‍वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है.v 12 जनवरी से शुरू होने वाले क्‍वार्टर फाइनल मुकाबलों के लिए कुल 8 टीमों ने जगह पक्की कर ली है. अब जो टीमें क्वार्टर फाइनल जीतेंगी, वही आगे सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचेंगी. इन 8 टीमों में एक ऐसी टीम भी शामिल है, जो इस सीजन अब तक अजेय रही है. इस टीम ने लगातार 7 मैच जीतकर खुद को खिताब की प्रबल दावेदार साबित किया है.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया था. हर ग्रुप में 8-8 टीमों को जगह मिली. ग्रुप स्टेज में सभी टीमों ने 7-7 मैच खेले. इस दौरान जो टीम अजेय रही, वह उत्तर प्रदेश रही. रिंकू सिंह की कप्तानी वाली इस टीम ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है.

किस ग्रुप से कौन सी टीमों ने मारी एंट्री?

ग्रुप ए से नंबर 1 पर रहते हुए कर्नाटक, जबकि दूसरे स्थान पर रहते हुए मध्य प्रदेश (A2) ने अंतिम 8 में जगह बनाई. ग्रुप बी से उत्तर प्रदेश नंबर 1 पर रहा, जबकि दूसरे नंबर पर रहते हुए विदर्भ (B2) ने क्वालिफाई किया.

Add Zee News as a Preferred Source


ग्रुप सी में नंबर 1 पर रहते हुए पंजाब ने क्‍वार्टर फाइनल में एंट्री ली, जबकि इसी ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने वाली मुंबई ने भी नॉकआउट राउंड में जगह बनाई. वहीं ग्रुप डी से दिल्ली (D1) और सौराष्ट्र (D2) आखिरी 8 में पहुंचने में सफल रहीं.

कब-कब होंगे क्‍वार्टर फाइनल मैच?

अब सवाल यह है कि क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली 8 टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबले कब होंगे. 12 जनवरी से क्‍वार्टर फाइनल मैचों की शुरुआत होगी. पहला क्‍वार्टर फाइनल कर्नाटक और मुंबई के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र के बीच खेला जाएगा. ये दोनों मैच 12 जनवरी को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर होंगे.

13 जनवरी को तीसरा क्‍वार्टर फाइनल दिल्ली और विदर्भ के बीच, जबकि चौथा मुकाबला पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच खेला जाएगा. इन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 क्‍वार्टर फाइनल मैचों का शेड्यूल

  1. पहला क्‍वार्टर फाइनल-कर्नाटक बनाम मुंबई, 12 जनवरी
  2. दूसरा क्‍वार्टर फाइनल -उत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र ,12 जनवरी
  3. तीसरा क्‍वार्टर फाइनल-पंजाब बनाम मध्य प्रदेश, 13 जनवरी
  4. चौथा क्‍वार्टर फाइनल- दिल्ली बनाम विदर्भ, 13 जनवरी

ये भी पढ़ें: ‘मैं तो कप्तान ही बोलूंगा’, जय शाह ने रोहित से ऐसा क्या कहा? जिसे सुनते ही खिलखिला उठे हिटमैन, शाहरुख खान का रिएक्शन हो गया वायरल

 



Source link