WPL 2026: UP वॉरियर्ज़ शनिवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने सीजन ओपनर के साथ WPL 2026 अभियान की शुरुआत करेगी. जिसमें नई कप्तान मेग लैनिंग और हेड कोच अभिषेक नायर के नेतृत्व में मज़बूत शुरुआत करने की उम्मीद है. लैनिंग और नायर दोनों ही नई शुरुआत करने के लिए उत्साहित नजर आए. आगामी सीजन वॉरियर्स के लिए एक नया चैप्टर है, जिसमें लैनिंग टीम की कमान संभालेंगी.
मेगा ऑक्शन में तैयार हुआ दमदार स्क्वॉड
अनुभवी कप्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव और उभरती घरेलू प्रतिभा के मिश्रण वाला एक नया स्क्वॉड होगा. इस ग्रुप में दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, हरलीन देओल और डिएंड्रा डॉटिन जैसे अनुभवी मैच-विनर शामिल हैं. कप्तान मेग लैनिंग ने वॉरियर्स के साथ अपने पहले सीजन और फ्रेंचाइजी द्वारा पहले से बनाई गई नींव पर आगे बढ़ने के बारे में बात की.
क्या बोलीं मेग लैनिंग?
मेग लैनिंग ने ओपनिंग मैच से पहले कहा, ‘मैं इस सीज़न में UP वॉरियर्ज़ का नेतृत्व करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। पिछले कुछ सालों में बहुत मेहनत हुई है, और हम उसी पर आगे बढ़ना चाहते हैं. हमारे पास अनुभव और युवा प्रतिभा वाली एक संतुलित टीम है, और अब बात मैदान पर जाकर, अपने अंदाज़ में क्रिकेट खेलने और उसका आनंद लेने की है.’
ये भी पढे़ं… जीजा की गेंद पर घायल हुए डु प्लेसिस, साले को भी हुआ दर्द, रिएक्शन से जीता दिल
अभिषेक नायर भी उत्साहित
हेड कोच अभिषेक नायर ने ओपनर से पहले टीम के इरादे और स्पष्टता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘हम इस ग्रुप के लिए सबसे अच्छे लीडर चाहते थे, और मेग बिल्कुल वही हैं. यह फॉर्मेट कप्तान का फॉर्मेट है और उनके होने से टीम आज़ादी से खेल सकती है। हमारा ध्यान ऐसा माहौल बनाने पर है जहाँ खिलाड़ी खुद को व्यक्त करें, अपने क्रिकेट का आनंद लें, और इस फ्रेंचाइज़ी के लिए एक विरासत बनाएं.’