कटनी में युवक पर हमला, 8 दिन बाद FIR दर्ज: थाना प्रभारी बोले- पीड़ित के उपचार से हुई देरी, जांच जारी – Katni News

कटनी में युवक पर हमला, 8 दिन बाद FIR दर्ज:  थाना प्रभारी बोले- पीड़ित के उपचार से हुई देरी, जांच जारी – Katni News


कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना के आठ दिन बाद भी स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही

.

पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए शिकायती पत्र में कुठला थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय धन्नू चौधरी (पिता खोमारी चौधरी) ने बताया कि 1 जनवरी को मामूली विवाद के चलते रामसुजान और राजेश चौधरी नामक व्यक्तियों ने उन पर घात लगाकर हमला किया था।

धन्नू चौधरी के अनुसार, आरोपियों ने बांके से उन पर कई वार किए, जिससे वे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

धन्नू चौधरी ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने कुठला पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। हालांकि, उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और आठ दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादी का अस्पताल में उपचार चल रहा था, जिसके कारण प्रक्रिया में कुछ देरी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।



Source link